कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि बताइए? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sonam Singh

| Posted on | food-cooking


कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि बताइए?


12
0




| Posted on


दोस्तों गर्मी का सीजन आ चुका है और इसी सीजन में कच्चे आम की चटनी खाने को भी मिलती है। कच्चे आम की चटनी का नाम सुनते ही मेरे मुंह में तो पानी आ जाता है क्योंकि कच्चे आम की चटपटी चटनी बेहद ही स्वादिष्ट होती है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है लेकिन हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है तो चलिए आज हम आपको कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि बताते हैं।

 

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री:-

 

  • कच्चे आम 600 ग्राम
  • एक कप चीनी
  • बारीक कटे हुए 6 से 7 खजूर
  • स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर
  •  एक चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर
  •  आधा चम्मच सोंठ पाउडर
  •  स्वाद अनुसार काला नमक

 

आम की चटनी बनाने की विधि :-

 

दोस्तों यदि आप कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपकोआम धो लेना है और उसका पानी सुखाकर आम को छील लेना है। इसके बाद आम के गूदे को कद्दूकस कर लेना है। अब एक कड़ाही लेना है और उसमें तेल गर्म करके कद्दूकस किया हुआ आम का गुदा डालना है। इसके बाद इसमें चीनी,नमक और काला नमक मिक्स करकेआम को अच्छे से पका लेना है। बीच-बीच में चम्मच की मदद से आम की चटनी को हिलाते रहना है। इसके बाद उबाल आने के बाद आम की चटनी में अदरक पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला,जीरा, और खजूर मिलाकर चटनी को गाढ़ा होने तक पकने देना है। और जब चटनी गाड़ी हो जाए तो समझ जाइए कि आपकी चटनी बनाकर तैयार हो गई। इसके बाद चटनी को ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में निकाल कर रख लेना है। आप आम की चटनी को फ्रिज में रखकर एक से दो महीने तक उपयोग में ला सकते हैं। आप आम की खट्टी मीठी चटनी को रोटी के साथ या फिर दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं।

 

 

Letsdiskuss


6
0

| Posted on


दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि गर्मी का मौसम आ गए हैं और गर्मी के मौसम में कच्चे आम आने लगते हैं।इसके अतिरिक्त बाजार वाले पके आम भी आते हैं। लेकिन जो आम पेड़ पौधे से  सीधे तोड़कर लाते हैं वह ज्यादा फायदेमंद होते हैं और कच्चे आम खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं कि उनको देखने से ही जी लालच जाता है। कई लोग कच्चे आमों का सेवन करते हैं कई लोग इसका छिलका बनाकर खाते हैं कई लोग इसकी चटनी बनाकर खाते हैं या कई लोग इसका जलजीरा बनाकर खाते हैं। इसलिए हम आपको बताते हैं कि कच्चे आम की चटनी कैसे बात बनाते हैं।

कच्चे आम की चटनी बनाने का तरीका-

  1.  सबसे पेड़ से 5 से 6 कच्चे आम तोड़कर लाइए।
  2.  फिर उनको छीलनी की सहायता से छील लीजिए।
  3.  छीलने के बाद उन कच्चे आम को बारीक बारीक काट लीजिए।
  4.  आमों को काटने के बाद आप चाहे तो इन आमों को सिलौटी या लोड़ा की सहायता से भी पी सकते हैं या आप मिक्सर मशीन से भी पी सकते हैं।
  5.  यदि आप मिक्सर मशीन से चटनी बनाते हैं तो बारीक कटे हुए आम मिक्सर मशीन में डालिए और उसमें थोड़ा सा जीरा लगभग एक चम्मच, थोड़ा सा मिर्च पाउडर लगभग एक चम्मच, अगर मिर्च पाउडर नहीं है तो आप 2 से 3 मिर्ची भी डाल सकते हैं, 2 से 3 चम्मच नमक डालिए।आपको चटनी में मसाला डालना है तो आप खड़ा मसाला,खड़ी धनिया डाल सकते हैं अगर नहीं पसंद है तो आप इसको छोड़ भी सकते हैं। अब आप इन सब चीजों को मिलाने के बाद आप इन सब चीजों को मिक्सर में डालकर  मिक्सर को चालू कर दीजिए देखते ही देखते आपकी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।
  6.  जब आपकी चटनी एकदम पीसकर तैयार हो जाए तो आप बारीक कटी हुई हरी धनिया  डाल दीजिए।

तो दोस्तों यह थी आम की चटनी बनाने की आसान विधि आप आम की चटनी को एकदम स्वादिष्ट बना सकते हैं।

 

Letsdiskuss


6
0

| Posted on


सच में आम की चटनी देखते ही मेरे मुंह में तो पानी आ जाता है। क्योंकि इसका खट्टा मीठा स्वाद इतना लजीज होता है कि इसे देखते ही मुंह से लार टपकने लगती है। दोस्तों यदि आप भी आम की चटनी बनाना चाहते हैं और आपको इसकी विधि मालूम नहीं है तो आज हम आपकी मदद करेंगे की आम की चटनी को आप घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं। आम की चटनी बनाना बेहद ही आसान होता है और बहुत जल्द बनाकर तैयार हो जाती है।

 

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि आम की चटनी बनाने के लिए आपको क्या करना होगा:-

 

दोस्तों आम की चटनी बनाने के लिए आम का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि आम नहीं होंगे तो हम चटनी नहीं बना सकते हैं इसलिए सबसे पहले आपको आम तोड़ कर लाना है, और जब आप आम तोड़कर  ले आएंगे तो आम को अच्छे से पानी से धो लेना है फिर उसे छील लेना है, इसके बाद आम को चाकू की सहायता से टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद आम की चटनी बनाने के लिए आपको काली मिर्च, तेजपत्ता हींग और लॉन्ग को एक साथ मिक्स कर लेना है। और फिर मिक्सी की सहायता से आम को  अच्छे तरीके से पीस लेना है। यदि आप आम की चटनी को मीठा करना चाहते हैं तो उसमें थोड़ी सी चीनी मिल लें तो उसका स्वाद थोड़ा मीठा हो जाएगा। दोस्तों इस तरह से आम की चटनी बनाकर तैयार हो जाती है। जब आपकी आम की चटनी बनाकर तैयार हो जाए तो आप उसे एक डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं ताकि कुछ दिनों तक आप उसको का सके।

 

चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं कि आम की चटनी खाने के क्या फायदे हैं:-

 

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आम में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। और मैं आपको बता दूं कि विटामिन सी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए यदि आप कच्चे आम की चटनी का सेवन करते हैं तो आपको फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। आम की चटनी में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है इसलिए इसको खाने से शरीर की खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 


5
0