भगत सिंह के बारे में कुछ रोचक बातें बताएं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Brij Gupta

Optician | Posted on | others


भगत सिंह के बारे में कुछ रोचक बातें बताएं ?


8
0




Content Writer | Posted on


भगत सिंह जिनके नाम को कौन नहीं जानता | अगर क्रांति का दूसरा नाम भगत सिंह कहा जाए तो यह ग़लत नहीं होगा | भगत सिंह का जन्म 1907 में हुआ और उनको फांसी उनकी 23 साल की उम्र के दौरान 1931 में हुई | सोचिये जो इंसान सिर्फ 23 साल की उम्र में देश के लिए फांसी पर चढ़ गया कैसी रही होगी उसकी महानता और उसको जन्म देने वाली माँ तो धन्य है, जिन्होंने ऐसे वीर को जन्म दिया | भगत सिंह आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है | आज 14 फरवरी के दिन भगत सिंह और उनके 2 साथीराज गुरु और सुख देव को फ़ासी हुई थी |

Letsdiskuss (Courtesy : Free Press Journal )

आइये जानते हैं भगत सिंह से जुड़ी कुछ रोचक बातें -

- भगत सिंह जब अपने पिता के साथ खेतों पर जाया करते थे तो हमेशा अपने पिता से यह सवाल किया करते थे कि खेतों में बंदूकें क्यों नहीं उगती |

- जलिया वाला बाग़ हत्याकांड जिस समय हुआ उस समय भगत सिंह की उम्र सिर्फ 12 वर्ष थी जिसके कारण वो क्रन्तिकारी बन गए |

- भगत सिंह ने अपने कॉलेज की पढ़ाई के समय "national youth organisation " की शुरुआत की |

- भगत सिंह के घर वालों के जब उनकी शादी की योजना बनाई तो उन्होंने अपना घर छोड़ दिया क्योंकिउनका कहना था कि आज़ादी हीमेरी दुल्हन है |

- भगत सिंह एक अच्छे लेखक भी रहें उन्होंने उर्दू और पंजाबी में कई समाचार पत्रों के लिए लेख लिखे |

- भगत सिंह एक सच्चे देश भक्त थे, जिहोंने अपना वेश बदलने के लिए अपनी बाल तक कटवा दिए |

- इंकलाब ज़िंदाबाद कानारा भगत सिंह द्वारा ही कहा गया |

(Courtesy : rajexpress.co )


4
0