खजूर का हलवा बनाने की आसान विधि के बारें में बताएं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

अनीता कुमारी

Home maker | Posted on | Food-Cooking


खजूर का हलवा बनाने की आसान विधि के बारें में बताएं ?


10
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


आज आपको खजूर का हलवा बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं | खजूर का हलवा खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है |

Letsdiskuss

सामग्री :-

खजूर - 2 कप

ताज़ा नारियल - 1 बाउल ( कद्दूकस किया हुआ )

मावा -1 कप

चीनी -आधा कप

घी - आधा कप

ड्रॉयफ्रूट्स - आधा कप (बारीक कटा)

विधि :-

- सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह धोएं और उसके बीज निकालकर उसको पीस कर उसका पेस्ट तैयार कर लें |

- एक पैन लें और उसमें घी को गर्म करें , इसके बाद खजूर का पेस्ट धीमी आंच में पकाएं |

- धीमी आंच में धीरे-धीरे उसको पकाते रहें जब तक की खजूर के पेस्ट से मीठी-मीठी खुशबु न आने लगे |

- इसके बाद आप उसमें मावा, नारियल और चीनी डालें और 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह भून लें |

- जब खजूर का हलवा पानी सूख लें तो उसके बाद हलवे को गैस से उतार लें |

- ड्राई फ्रूट डाल कर हलवे को सर्व करें |

लीजिये खजूर का हलवा तैयार है |

खजूर खाने के क्या फायदे होते हैं?


6
0

| Posted on


चलिए हम आपको खजूर का हलवा बनाने का आसान विधि बताते हैं:-

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं ईद का त्यौहार आने वाला है और हर कोई ईद के त्यौहार में कुछ नया बनाने का प्लान करता है। यदि आप भी कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं तो खजूर का हलवा एक बेहतर ऑप्शन है तो चलिए आज हम आपको खजूर का हलवा बनाने की विधि बताते हैं।

 

आवश्यक सामग्री :-

खजूर 200 ग्राम 

200 ग्राम खोया 

एक कप चीनी

आधा कप सुखे मेवे 

आधा कप घी 

आधा कप नारियल कसा हुआ 

एक चम्मच इलायची पाउडर।

 

खजूर का हलवा बनाने की आसान विधि:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं की खजूर का हलवा बनाना बहुत ही आसान होता है। खजूर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को लेना है और उसे अच्छी तरह से साफ कर लेना है। अब खजूर को अच्छी तरह से पोंछ लेना है, फिर इनके बीच निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। अब एक कड़ाही लेना है और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख देना है। जब घी गर्म हो जाए और पिघल जाए तो उसमें कटे हुए खजूर को डाल देना है। और कम से कम 3 से 4 मिनट तक भुन्ना है। अब मावा लेना है और इसे अच्छी तरह से मैस कर लेना है। अब मावे को खजूर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। और इसे तब तक पकने देना है जब तक की इसमें खुशबू ना आने लगे। इस तरह कुछ ही देर में आपका खजूर का हलवा बनाकर तैयार हो जाता है। अब आप हलवे को काजू डालकर गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।

 

दोस्तों इस तरह से खजूर का हलवा  बनकर तैयार हो जाता है जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

 

Letsdiskuss

 


2
0

Picture of the author