Others

बच्चो के लिए top 5 Animated movies कौनसी...

| Updated on April 26, 2023 | others

बच्चो के लिए top 5 Animated movies कौनसी हैं ?

3 Answers
670 views
S

@sweetysharma7577 | Posted on June 20, 2019

Animated movies हर बच्चे की पहली पसंद होती है और अगर नहीं होती तो होनी चाहिए | इसका सीधा सा अर्थ यह है की आजकल बच्चो के लिए टीवी पर ऐसा कुछ नहीं आता जिसे देखकर बच्चे कुछ सीख सके या मनोरंजित हो सके | कार्टून आते है टीवी पर परन्तु अधिकतर बच्चे के लिए गलत उदाहरण प्रस्तुत करते है | आज हम ऐसी 5 animated movies के बारे में आपको बतायंगे जो बच्चे तो बच्चे बड़ों की भी मनपसंद हैं |
1 - Finding Nemo
यह वह फिल्म है जिसे देखकर मुझे यह एहसास हुआ था की जीवन में माता पिता का क्या महत्व है | यह एक मछली Nemo की कहानी है जो समुन्द्र की गहराई से निकलकर उसकी ऊंचाइया छूना चाहता था | Nemo कुछ इंसानो के जाले में फंस गया और पानी के छोटे से aquarium में बंद होकर रह गया ,परन्तु उसने हार नहीं मानी और वहां से निकलने की तरकीब खोजने लगा | वही दूसरी और nemo के पिता उसे ढूंढ़ते हुए जाने कितने ही खतरों से लड़कर उसके पास पहुँचते है और उसकी जान बचाते है | यह फिल्म आपको अपने बच्चो के और आपके बच्चो को आपके और करीब लाएगी |

Article image
2 -Toy Story
ज़िन्दगी में हम जाने कितने ही खिलौनों से खेलते है और बड़े होते ही कितनी आसानी से उन खिलौनों को एक कोने में पड़ा रहने देते है | Toy story ऐसे ही कुछ खिलौनों की कहानी है जो एक साथ रहते है हस्ते गाते है और खुशियां मनाते है | परन्तु उन सबकी ज़िन्दगी बदल जाती है जब एक नया खिलौना उनके बीच आ जाता है और अचानक उस बच्चे का ध्यान जो उन सब खिलौनों से खेलता है , उस नए खिलौने की तरफ चला जाता है | यह कहानी जीवन में बदलाव की पहल को उजागर करती है साथ ही हमे हमारे बचपन की झलक दिखाती है | यह फिल्म हर बच्चे को जरूर देखनी चाहिए |

Article image
3 - Frozen
कितनी ही बार ऐसा होता है न जब हम 5 साल के होते है तो हमारे भाई बहन हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते है और 15 साल की उम्र तक आते आते हमारा प्यार और दोस्ती उनसे हटकर अन्य लोगो के लिए बढ़ जाता है | आम सी बात है न की एक अपनी दीवारे बनाता है तो दुसरे उन्हें तोड़ने का प्रयास करते है पर एक वक़्त आता है जब वो कोशिश करना छोड़ देते है | कुछ ऐसी ही कहानी है Anna or Elsa की | यह फिल्म आपको प्यार का सही मतलब सिखाती है | हर भाई बहन को या बहनो को यह फिल्म साथ बैठकर देखनी चाहिए | यदि आप अपने बच्चो की लड़ाइयों से परेशान हो गए है तो उन्हें साथ पकड़ के बिठाइये और यह फिल्म दिखाइए |

Article image
4 - Brave
एक और फिल्म जो जीवन में माता पिता , प्रेम और दोस्ती का मतलब सिखाती है | यह फिल्म एक लड़की की कहानी है जो दुनिया के बनाये नियमो के खिलाफ है और वो करना चाहती है जो उसका मन कहता है | merida और उसकी माँ के सम्बन्ध बचपन में तो बहुत अच्छे होते है परन्तु वह बड़ी होती है तो उनके सम्बन्ध कुछ खास अच्छे नहीं रहते और न ही वो इस बारे में अधिक बात करना पसंद करते है | फिल्म का अंत आपको एक सीख देता है और वह यह है की जीवन में जो प्यार आपसे आपकी माँ करती है और आप अपनी माँ से करते है उससे बड़ा कोई और प्रेम नहीं हो सकता | यह फिल्म हर माँ बच्चे को एक साथ बैठके देखनी चाहिए फिर चाहे बच्चे छोटे हो या बड़े |

Article image
5 - Cars
"विनाश कारे विपरीत बुद्धि " यह तो हम सभी ने सुना हुआ है | कुछ यही सीख मिलती है हमे Cars देखकर | यह फिल्म आपको बताती है की किस तरह आपका घमंड केवल तबतक है जबतक आप उन लोगो के बीच है जो आपके साथ केवल फायदे के लिए है जब आप उन लोगो के बीच पहुँचते है जिन्हे आपसे न कोई फायदा हो न नुक्सान तो आपका घमंड केवल आपको मुसीबतो में ही पहुंचाता है | यह फिल्म बहुत ही मज़ेदार है और जब में बच्ची थी तब से इसे देखते हुए आ रही हूँ तो में तो आपको यही सलाह दूंगी की आप इसे अपने बच्चो को ज़रूर दिखाए और खुद भी देखें |

Article image


0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on April 25, 2023

बच्चो के लिए top 5Animated movies -

1.Mr. Peabody &Sherman -

यदि आप अपने बच्चों को हिस्ट्री पढ़ाना चाहते हैं और दुनिया के इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य बताने के लिए यह फिल्म बच्चो क़ो जरूर दिखाये क्योकि इस फ़िल्म मे एक टाईम मशीन बच्चे के हाथ लग जाती है और वह बच्चा गलती से इतिहास के अलग-अलग दौर में पहुंच जाता है।

2.Frozen-

इस फ़िल्म मे दो बहनों के प्रेम से जुडी कहानी होती है, इस फिल्म में एक राजकुमारी अपनी खोई हुयी बहन को ढ़ूढ़ने के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना करती है और उसकी खोई हुयी बहन उसे वापस मिल जाती है।

3.The Croods -

यह फिल्म बच्चो क़ो जरूर देखनी चाहिए, इस फ़िल्म मे कहानी उस दौर को दर्शाती है जब पृथ्वी पर केवल डायनासोर्स का राज हुआ करता था और उस समय इंसान की कोई भी प्रजाति पैदा भी नहीं हुयी थी।

4.coco -
यह फ़िल्म बच्चो और परिवार के बुजुर्गों के बीच आत्मीय संबंध को दिखाती है। जिस तरह से भारत के लोगो के अंदर श्राद्ध होती है,कुछ उसी तरह के ही रीति -रिवाजों को भी इस फ़िल्म दिखाया गया है।

5.Chillar Party-

इसफ़िल्म मे सोसायटी में रहने वाले बच्चों का ग्रुप होता है बच्चो के साथ एक आवारा कुत्ता भी रहता है। ये सभी बच्चे मिलकर उस कुत्ते को समाज से बचाकर अपने साथ सोसायटी मे छुपाकर रखते है।Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on April 26, 2023

Animated movies का मतलब होता है कि जिससे बच्चे टीवी पर देख कर बहुत सी अच्छी चीजें और मनोरंजन की चीजें सीख सकते हैं इसलिए Animated movies सभी बच्चों को देखनी चाहिए। आज हम आपको 5 animated movies के नाम बताएंगे जिन्हें आप अपने बच्चों को एक बार अवश्य दिखाएं।

सबसे पहले नंबर पर आती है Chillar party

दूसरे नंबर पर आती हैCoco

तीसरे नंबर पर आती है the croods

चौथे नंबर पर आती है Braves

और पांचवें नंबर पर आती है Cars

इस प्रकार हमने आपको 5 Animated movies के नाम ऊपर बता दिए हैं।

Article image

0 Comments