US Open 2018 में Novak Djokovic ने अपनी ...

B

| Updated on September 10, 2018 | Sports

US Open 2018 में Novak Djokovic ने अपनी जीत के साथ कौनसा रिकॉर्ड बनाया है ?

1 Answers
898 views
A

@amankumar6752 | Posted on September 10, 2018

सर्बिया के टेनिस प्लेयर Novak Djokovic बीते दिन US Open का ख़िताब जीत चुके हैं | Novak Djokovic ने इस वर्ष का विम्बलडन भी अपने नाम कर लिया था और इसके बाद उनकी यह जीत उनके लिए सोने पर सुहागा से कुछ कम नहीं थी | हुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर Novak ने US Open जीता जिसमे उनकी जीत के साथ ही वह विश्व के तीसरे खिलाडी बन गए जिन्होंने 14 Grand Slam जीते हैं | Novak Djokovic ने Pete Sampras के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है |


Novak-Djokovic-usopen-letsdiskuss

Djokovic अबतक 14 Grand Slam ख़िताब, 5 ATP ख़िताब, 31 ATP वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 सीरीज ख़िताब और 12 ATP वर्ल्ड टूर 500 tournament ख़िताब जीत चुके हैं | Djokovic ATP रैंकिंग में 223 हफ्तों तक प्रथम स्थान पर रहे | Djokovic के पास बढ़ी जीतो में छह Australian Open title , चार Wimbeldon ख़िताब, तीन US Open ख़िताब और 1 French Open का ख़िताब जीत चुके हैं | Djokovic टेनिस के इतिहास में आठवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने Career Grand Slam अपने नाम किया |

Novak-Djokovic-usopen-letsdiskuss

Novac Djokovic एक महान टेनिस प्लेयर हैं जिनकी हर एक जीत विशेष मायने रखती है और उनका यह रिकॉर्ड जिसमे वह 14 Grand Slam जीतकर, सबसे ज्यादा Grand Slam जीतने वालो की गिनती में तीसरे स्थान आ गये हैं एक बहुत ही बढ़ा व महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है |

0 Comments