System Analyst (Wipro) | Posted on | Astrology
Marketing Manager | Posted on
हमारा भारत देश त्योहारों का देश है, उस पर हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले त्योहारों की गिनती करना बहुत मुश्किल है | हर दिन कोई न कोई पर्व जरूर होता हैं | आज हम बात कर रहे हैं, कि विश्वकर्मा पूजन क्यों किया जाता है ?
0 Comment
| Posted on
दोस्तों आप सभी जानते है की हर वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजन किया जाता है पर क्या आप जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजन क्यों किया जाता है यदि नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको इस पोस्ट में बताते हैं। भगवान विश्वकर्मा जी को पहले इंजीनरिंग की उपाधि दी गई है क्योंकि इन्होंने ही सभी देवताओं के लिए भवन का निर्माण किया था और साथ ही उनके लिए औजार भी बनाए थे ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यापारी अपने फैक्ट्री और कारखानों में ही विश्वकर्मा पूजन करते हैं उनका व्यापार दिन दुगनी चार चौगुनी करता है यानी उसे व्यापार में लाभ की प्राप्ति होती है इसीलिए विश्वकर्मा पूजन किया जाता है।
0 Comment
| Posted on
आप जानना चाहते हैं कि विश्वकर्मा पूजन क्यों की जाती है तो चलिए हम आपको उसकी पूरी जानकारी देते हैं जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हर वर्ष 17 सितंबर के दिन विश्वकर्मा पूजा की जाती है इस दिन कुशल मजदूर और मशीन से जुड़े लोग अपने औजारों की पूजा करते हैं वही इस दिन औद्योगिक संस्थानों में लोग हवन करते हैं ऐसी मानता है कि इस दिन पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है क्योंकि इन्होंने कई पुराणिक इमारतों की रचना की थी।
0 Comment