छाया में उगने वाले पौधे क्या कहलाते हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sonam Singh

| Posted on | Education


छाया में उगने वाले पौधे क्या कहलाते हैं?


14
0




| Posted on


चलिए हम आपको बताते हैं की छाया में उगने वाले पौधों को क्या कहा जाता है:-

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि अधिकतर पौधों को धूप और प्रकाश की जरूरत पड़ती है। क्योंकि पौधे धूप और प्रकाश की वजह से बढ़ पाते हैं। लेकिन आज यहां पर हम आपको बताने वाले हैं की छाया में उगने वाले पौधों को क्या कहा जाता है मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ऐसे पौधों को साइकोफाइट्स कहा जाता है। छाया में उगने वाले पौधों को अधिक धूप और प्रकाश की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसके बावजूद भी ये पौधे अच्छे तरीके से वृद्धि करते हैं।

 

चलिए अब हम आपको  छाया में उगने वाले पौधों के बारे में बताते हैं:-

रोडोडेंड्रोन का पौधा:- दोस्तों यह पौधा एक छाया वाला पौधा कहलाता है। छाया में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके फूलों का रंग गहरा लाल या हरा गुलाबी होता है। मार्च, अप्रैल,जून और सितंबर महीने में खिलते हैं।

 

हाइड्रेंजिया का पौधा:- दोस्तों मैं आपको बता दूं की हाइड्रेंजिया का पौधा भी छाया में उगना अधिक पसंद करता है। यही वजह है कि आप इसे आसानी से छाया वाले स्थान में उगा सकते हैं। हाइड्रेंजिया का पौधा की सजावट के लिए फूल प्रदान करता है। इस पौधे के फूल नीले ,सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं।  इसके फूल वसंत और गर्मियों के मौसम में मिलते हैं।

 

होस्टा का फूल:- इस पौधे को भी छाया प्रेमी औषधि के रूप में जाना जाता है। यह सबसे आसान देखभाल और समय में खिलने वाला पौधा कहलाता है।यह पौधा चार से लेकर 8 साल के अंदर तैयार हो जाता है। इस काम अम्लीय वनस्पति वाली समृद्धि जैविक मिट्टी में भी रोपा जा सकता है।

दोस्तों इस प्रकार मैं यहां पर आपको छाया में उगने वाले पौधों के बारे में जानकारी दे दी है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 


6
0

| Posted on


दोस्तों अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको धूप की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती है और वह छाया में ही हमेशा हरे भरे और विकसित होते रहते हैं। पर क्या आपको पता है की छाया में उगने वाले पौधों को क्या कहते हैं अगर नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं की छाया में उगने वाले पौधे क्या कहलाते हैं।

 छाया में उगने वाले पौधों को साइकोफाइट कहते हैं।

 चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन से पौधे छाया में उगते हैं-

  1.   हाइड्रेजिया - हाइड्रेजिया छाया में उगने वाला पौधा है। यह छाया वाले स्थान में आसानी से विकसित हो जाता है।हाइड्रेजिया के पौधे में नीले और लैवेंडर रंग के फूल खिलते हैं,इस कारण हाइड्रेजिया एक लोकप्रिय सजावटी पौधा भी है।
  2. पेपरोमिया - पेपरोमिया भी छाया में उगने वाले पौधों में से एक है। पेपरोमिया के पौधे में लगे पत्ते पेड़ की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। यह भी एक सजावटी पौधा है।
  3. होस्टा - होस्टा का पौधा भी छाया में उगने वाला पौधा है और इसे कम धूप और कम रोशनी की आवश्यकता होती है। होस्टा के पौधे मे भी पत्ते लगे होते हैं जो शो फीस के काम में आते हैं और घर में या बालकनी में सजावट के लिए रख सकते हैं।
  4. एरका पाम - एरका पाम का पौधा भी छाया में उगने वाला पौधा है। इस पौधे में लगने वाली कड़ी धूप इस पौधे को जला सकती हैं इसलिए यह पौधा छाया और अंधकार मे ही विकसित होता है।
  5. पुदीना- पुदीना भी छाया में उगने वाले पौधों में गिना जाता है। पुदीना का पेड़ कभी भी लगा सकते हैं और अपने गार्डन को हरा भरा रख सकते हैं।यह एक फैलने वाला पौधा है और पूरे जमीन में फैल जाता है। इसका उपयोग आप खाने में भी कर सकते जैसे कि पुदीने के रस को शरबत में मिलाकर पी सकते हैं यह पेट को ठंडक पहुंचती है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 


6
0

| Posted on


आप सभी जानते हैं कि पौधों को उगाने के लिए धूप की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि इस दुनिया में जितने भी पेड़ पौधे पाए जाते हैं उसका 80% ऐसे पौधे हैं जो धूप में उगाए जाते हैं लेकिन 20% कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें छाया में उगाया जाता है। जैसे कि मान लीजिए जो पौधे गार्डन में उगते हैं अधिकतर उन पौधों को छायादार पौधा कहा जाता है यानी कि इन्हें अधिक धूप नहीं मिल पाती है। चलिए तो हम आपको बताते हैं की छाया में उगने वाले पौधों को क्या कहते हैं। दोस्तों छाया में खेलने वाले पौधों को  साइकोफाइट्स कहा जाता है। इस तरह के पौधों को  विकसित होने के लिए बहुत अधिक धूप की आवश्यकता चाहिए होती है इसके अंतर्गत आने वाले सभी पौधे छाया में अच्छे तरीके से वृद्धि करते हैं। और आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कुछ पौधे ऐसे हैं जो छाया में विकसित तो होते ही है साथ ही इनमें फूल भी मिलते हैं। मैं आपको बता दूं कि छाया में उगने वाले पौधों के फूल काफी हेल्दी होते हैं। और उन फूलों का  रंग भी काफी लंबे समय तक बना रहता है। दोस्तों इस प्रकार यहां पर मैंने आपको बता दिया है कि छाया में उगने वाले पौधों को क्या कहते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं कि छायादार पौधों के लिए किस तरह की मिट्टी और मल्चिंग की आवश्यकता होती है :-

दोस्तों छाया में पौधों को उगाने के लिए कार्बनिक रूप से उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। आपने देखा होगा कि छायादार जगह पर मिट्टी की सतह घास फूस और पत्तों से ढकी रहती है। इसलिए ऐसी जगह की मिट्टी पतली होती है। लेकिन जब  वह पत्तों से ढकी रहती है तो वह पौधों के लिए अच्छी होती है। मैं आपको बता दूं कि हर छायादार स्थान की मिट्टी अलग-अलग होती है। यदि आप भी ऐसी जगह पर पौधों की ग्रोथ की ग्रोथ चाहते हैं तो इसके लिए बारीक कटी पत्तियों को मिट्टी में मिलाना चाहिए।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 


3
0