ग्रहों की शांति के लिए कुछ आसान उपाय क्या हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

राहुल ओबरॉय

Engineer,IBM | Posted on | Astrology


ग्रहों की शांति के लिए कुछ आसान उपाय क्या हैं ?


5
0




Student leader | Posted on


अगर अपने अशुभ ग्रहों के बारे में पता करना संभव ना हो, तो एक आसान सा उपाय आपके बहुत काम आ सकता है। दुर्गा मंत्र के बारे में शायद आप जानते होंगे, हो सकता है नवरात्रि के दिनों में इस मंत्र का जाप भी किया हो। पर बहुत कम लोगों को पता है कि नियमित रूप से दुर्गा मंत्र का जाप सभी नवग्रहों की शांति का एक अचूक उपाय है।

ऐसे में नियमित रूप से प्रात:काल दुर्गा मंत्र “ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” का जाप करें। इससे नवग्रहों में जिस किसी भी ग्रह के प्रभाव से परेशानियां आ रही हों वह शांत हो जाएंगे।


आमतौर पर आपको ग्रह दोष और उनकी शांति के रत्न जड़ित अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है। ये आपकी राशि और नक्षत्रों के अनुसार होती है, जिसका लाभ आपको विभिन्न परेशानियों से छुटकारा प्रदान करता है, किंतु कुछ लोगों को आपने पेड़ की जड़ पहने हुए देखा होगा, ये भी एक आसान उपाय है ग्रहों की शांति के लिए। यहां हम आपको पेड़ की जड़ के आसान उपाय बताने जा रहे हैं जो ग्रहों को शांति के लिए उत्तम हो सकते हैं...


चंद्र गृह


सफेद धागे के साथ खिरनी की जड़ प्रयोग आप चंद्र ग्रह की शांति के लिए कर सकते हैं। सोमवार चंद्र का दिन माना गया है तो आपको यह उपाय सोमवार को दिन सफेद वस्त्रों में करना होगा।


मंगल गृह


अनंत मूल या खेर की जड़ मंगल ग्रह के लिए उर्पयुक्त होगी। मंगल क्योंकि काफी तेज स्वभाव का ग्रह बताया गया है तो इसे लाल वस्त्रों में मंगलवार के दिन ही धारण करें।


बुध गृह


विधारा या आंधी झाड़ा की जड़ को बुधवार के दिन हरे धागे में पहनें। इससे बुध के अशुभ प्रभाव से आपको निश्चित ही शांति मिलेगी।



सूर्य गृह


बेलपत्र की जड़ लाल या गुलाबी धागे में धारण करें। इसके लिए रविवार का दिन उत्तम होगा क्योंकि रविवार सूर्य का दिन ही माना गया है।



गुरु गृह


शुक्र गृह


सफेद वस्त्र में गुलर की जड़ को लपेटें इसे सफेद धागे में शुक्रवार के दिन ही धारण करें। इससे निश्चित ही आपको लाभ प्राप्त होगा।



शनि गृह


शमी पेड़ की जड़ को नीले कपड़े में बांधकर नीले धागे के साथ धारण करें। शमी, नीला रंग दोनों ही शनिदेव को प्रिय है। अतः इसे शनिवार के दिन ही धारण करें।


राहु गृह



सफेद चंदन का टुकड़ा नीले धागे में धारण करें। इसके लिए बुधवार का दिन उत्तम होगा। यह कुंडली में राहु की अशुभ स्थिति के लिए लाभकारी होगा।


केतु गृह


अश्वगंधा की जड़ केतु के लिए उर्पयुक्त बतायी गई है। इसे नीले धागे में गुरुवार के दिन पहनें। इसे केतु ग्रह की ओर से हो रही पीड़ा से शांति मिलेगी।





5
0

SEO Executive | Posted on


बहतु बड्या मुझे आप का ये पोस्ट पसंद आया

Seema



2
0

| Posted on


यदि आपके भी ग्रह बिगड़ चुके हैं जिस वजह से आपके घर पर हमेशा लड़ाई और झगड़ा देखने को मिलता है ऐसे में हम आपको ग्रहों की शांति के लिए कुछ आसान उपाय बताते हैं।

सूर्य ग्रह :- सूर्य की प्रतिकूल को दूर करने के लिए रविवार का उपवास करें नमक से रहित का भोजन करें रविवार के दिन शाम के समय सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे कि गेहूं, गुड़, या फिर तांबे का दान करें और अपने पिता की सेवा करें ऐसा करने से सूर्य ग्रह आपसे खुश हो जाएंगे।

शुक्र ग्रह :- सूर्य देव की प्रतिकूलता को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास करें इस दिन रेशमी वस्त्र, चीनी और देसी कपूर आदि चीजें दान करें।Letsdiskuss


2
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


अगर किसी व्यक्ति के ऊपर ग्रह की बुरी दशा हो जाती है तो उसके जीवन में अनेक समस्याएं आती हैं। जिस को दूर करने के लिए व्यक्ति को ग्रह शांति पूजा करवानी चाहिए।वह अपने घर में ग्रह शांति के मंत्र का जाप करा सकते हैं जैसे - हरे रामा हरे कृष्णा रामा रामा हरे है। क्योंकि,भगवान विष्णु का नाम लेने से सारे ग्रह शांत हो जाते हैं। इसके अलावा ग्रह को शांत करने के लिए ग्रह मंदिर भी बनवा सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर ग्रह नक्षत्र भारी हो रहा है तो उसे हर काम सोच समझ कर भी करना चाहिए।Letsdiskuss


2
0

Occupation | Posted on


यदि आपके जीवन में समस्याएं खराब ग्रहदशा की वजह से हैं तो 7 सोमवार को लगातार आप किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग मे कच्चा दूध चढ़ाये,इससे ग्रहों के बुरे प्रभाव दूर होगे और आपके जीवन के सभी कष्ट मिट जाएगे।


यदि आपकी कुंडली मे आपके ग्रहनक्षत्र खराब है तो ग्रहो की शांति के लिए आप हर सोमवार और शुक्रवार को पीपल के पेड़ की जड़ मे चीनी, दूध, घी मिलाकर चढ़ाने से ग्रह शांत होते है और आपके जीवन के कष्ट कम होगे।Letsdiskuss


2
0

| Posted on


ग्रहो की शांति के लिए हम आपको कुछ आसान उपाय बातएंगे -

•यदि आपके कुंडली के ग्रह नक्षत्र खराब होते है तो आपके जीवन मे कोई न कोई परेशानी आती रहती है तो ऐसे मे हम आपको ग्रह नक्षत्रो को सही करने का सबसे आसान उपाय बातएंगे शनिवार के दिन सुबह स्नान करके पीपल के पेड़ मे जल चढ़ाये, घी का दीपक जलाये और पीपल पर धागा बांधे और शनिवार के दिन काले उरद और लोहे से बनी चीजों का दान करने से आपके ग्रह नक्षत्र मे सुधार आएगा।Letsdiskuss


1
0