परवीन बॉबी के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

राहुल श्रीवास्तव

Accountant, (Kotak Mahindra Bank) | Posted on | Entertainment


परवीन बॉबी के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं ?


9
0




Choreographer---Dance-Academy | Posted on


परवीन बॉबी अपने समय की बहुत खूबसूरत अभिनेत्री रहीं | परवीन बॉबी जितनी खूबसूरत थीं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत उनका अभिनय रहा | परवीन बॉबी का जन्म दिन 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ | एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ उनको ज़िंदगी में कई सारे ऐसे उतार चढ़ाव आये जिन्होंने उनकी ज़िंदगी बदल दी |


आइये जानते हैं परवीन बॉबी के बारें में कुछ अनसुने तथ्य जो कि बड़े ही रोचक हैं |

- परवीन बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत 23 साल की उम्र में की, उन्होंने 23 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा |
- परवीन बॉबी बॉलीवुड की सबसे पहली अभिनेत्री थी जिनकी पिक्चर साल 1976 में "टाइम्स मैगज़ीन" की कवर पर आई |
- परवीन बॉबी ने फिल्म "चरित्र" के साथ साल 1973 में पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा |
- परवीन बॉबी ने 8 फिल्मों में अभिताभ बच्चन के साथ काम किया जो कि सभी फिल्में सुपरहिट रहीं |

Letsdiskuss (Courtesy : bollywoodtadka )

- बॉलीवुड में अपने करियर के बेहतरीन 10 साल देने के बाद 1983 में परवीन बॉबी अचानक गायब हो गई | 1989 में जब लोगों ने उन्हें देखा तो उन्हें पहचानना मुश्किल था |
- कुछ ख़बरों के अनुसार परवीन बॉबी "स्किज़ोफ्रेनिया" नाम की बीमारी से ग्रसित थी | इस बीमारी में व्यक्ति अपने सोचने और समझने की शक्ति खो देता है |
- परवीन बॉबी ने अभिताभ बच्चन पर उनकी हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया था |

(Courtesy : idiva )

- कुछ ख़बरों की माने तो उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया था, वह मुस्लिम से क्रिश्चयन बन गई थीं |
- परवीन बॉबी का नाम अमिताभ बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता है,
और यह भी कहा जाता है कि महेश भट्ट की फिल्म "अर्थ" (1982) और "वो लम्हे" (2006) परवीन बाबी की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म है |

(Courtesy : mid-day )

- 22 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी की मौत से पुरे बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा | परवीन बॉबी की इस तरफ मौत एक रहस्य बनकर सभी के सामने आई |

इस तरह बॉलीवुड ने अपना एक अनमोल सितारा हमेशा के लिए खो दिया |



4
0

| Posted on


आज हम आपको बताते हैं परवीन बॉबी के बारे में कुछ रोचक तथ्य :-

  • परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उनकी हत्या की कोशिश का आरोपी लगाया गया था।
  • 22 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी की मौत से पूरे बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा। परवीन बॉबी कि इस तरह मौत एक रहस्य बनकर सभी के सामने आए।
  • परवीन बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत 23 साल की उम्र में की उन्होंने 23 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम लिया।
  • परवीन बाबी इकलौती संतान थीं, इनका जन्म माता-पिता के 14 सालों के इंतज़ार के बाद हुआ था।
  • जब परवीन बॉबी 7 साल की थी, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
  • कॉलेज के दिनों से है परवीन काफी बोल्ड थी। जब डायरेक्टर बिआर इशारा उन्हें अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में मिनी स्कर्ट पहने और हाथ में सिगरेट पकड़े हुए देखा, तब इस वक्त परवीन बॉबी को पहली फिल्म का ऑफर दे दिया।

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


परवीन बॉबी का जन्म दिन 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। 90 की दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी परवीन बॉबी परवीन बॉबी केवल अपनी खूबसूरती के कारण ही प्रसिद्ध नहीं थी बल्कि अपनी एक्टिंग के कारण भी काफी मशहूर थी आज हम आपको परवीन बॉबी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे।

  • परवीन बॉबी जी ने अपने करियर की शुरुआत 23 साल की उम्र में मॉडलिंग करके की थी।
  • एक बार परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर अपनी हत्या करने का आरोप लगाया था।
  • हम आपको बता दें कि परवीन बॉबी ने अपने धर्म का परिवर्तन भी किया है। परवीन बॉबी एक मुस्लिम थी और फिर वह क्रिश्चियन बन गई।
  • परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली ख़ान बॉबी था। परवीन अपने माता-पिता की शादी के 14 साल बाद पैदा हुई थीं। इसलिए परवीन बॉबी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी जिसे वह बहुत प्यार करते थे।

Letsdiskuss


3
0

| Posted on


परवीन बॉबी का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा जो कि अपने समय की एक बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री थी परवीन बॉबी जी का जन्म 4 अप्रैल को हुआ था तो चलिए हम उनके जन्मदिन के अवसर पर कुछ तथ्य बताते हैं परवीन बॉबी के बारे में परवीन बॉबी का जीवन अंत में बहुत ही दुखों के साथ बिता है। लिए हम आपको परवीन बॉबी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

परवीन बॉबी अपने माता-पिता की इकलौती और लाडली संतान थी, क्योंकि परवीन बॉबी के माता-पिता की शादी के 14 साल बाद उनका जन्म हुआ था।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि परवीन बॉबी ने अपने धर्म का परिवर्तन किया था परवीन बॉबी मुस्लिम धर्म में पैदा हुई थी लेकिन बाद में इन्होंने अपने धर्म का परिवर्तन करके क्रिश्चियन में चली गई।

जब परवीन बॉबी 7 साल की थी, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

Letsdiskuss


2
0