टाटा समूह के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

@letsuser | Posted on | others


टाटा समूह के बारे में कुछ रोचक तथ्य क्या हैं?


0
0




| Posted on


टाटा समूह इस देश का प्रतिष्ठित और अग्रणी औद्योगिक समूह है. इस समूह से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं, आपको उन्हें जानना चाहिए.


1. टाटा समूह एक ऐसा औद्योगिक समूह है जिसके अंदर तकरीबन 100 कंपनियां आती है. टाटा समूह ट्रक से लेकर चाय, सूई से लेकर स्टील, कार,ट्रक से लेकर हवाई जहाज तक का निमार्ण करती है.


2. टाटा समूह चैरिटी के कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है. देश भर में टाटा समूह के कई कैंसर एवं दूसरे अस्पताल है. टाटा ने हाॅवर्ड बिजनेस स्कूल को 50 मिलियन डाॅलर से ज्यादा रुपये दान दिए है.


3. दुनिया के 10 इंटरनेशनल काॅल्स में से एक टाटा के केबलों के माध्यम से जाता है.


4. वर्ष 2000 में टाटा समूह ने टेटले टी को 470 मिलियन डाॅलर में खरीदा था.


5. टाटा समूह ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी टाटा इंडिकाॅम की स्थापना की थी जो बुरी तरह से फेल हो गया. ये टाटा की सबसे बड़ी असफलता थी.


6. टाटा समूह में करीब ढाई लाख कर्मचारी काम करते हैं.


7. टाटा समूह दुनिया भर के 40 देशों और 06 महाद्वीपों में कारोबार करता है.


8. टाटा समूह दुनिया भर के 140 देशों में अपनी उत्पादन सेवाएं निर्यात करता है.


9. टाटा समूह की कुल आमदनी भारत के जीडीपी के 2.8 प्रतिशत के बराबर है.

Letsdiskuss





0
0

@letsuser | Posted on


1. टाटा ग्रुप के अंदर 100 कंपनियां आती है।टाटा की चाय से लेकर 5 स्टार होटल तक,सुई से लेकर स्टील तक,नैनो कार से लेकर हवाई जहाज तक सबकुछ मिलता है।

2. टाटा ग्रुप ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल को 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा रूपए दान दिए है।

3. साल 2008 में टाटा ग्रुप ने जगुयार और लैंड रोवर के 2.3 बिलियन खरीदा था।

4. साल 2000 में टाटा ग्रुप ने ब्रिटिश कंपनी Tetley tea को 407 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

5. दुनिया में 70% मोबाइल वाहक तकनीकी रूप से टाटा के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

6. प्रत्येक 10 अंतरराष्ट्रीय वॉयस कॉल में से एक टाटा के केबलों के माध्यम से जाता है।



0
0