परशुराम से जुड़ी ये कुछ खास बड़ी बातें कौन सी हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Sumil Yadav

| Posted on | Astrology


परशुराम से जुड़ी ये कुछ खास बड़ी बातें कौन सी हैं ?


2
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


सनातन धर्म के अनुसार इस धरती में 7 ऐसे चिरंजीवी इंसान है, जो सतयुग, त्रेता युग और द्वापर युग के बाद आज कलयुग में भी मौजूद है | इन सात चिरंजीवी इंसानों में एक परशुराम भी हैं जो कि भगवान विष्णु के एक अवतार माने जाते हैं | परशुराम के बारें में कुछ खास बड़ी बातें -


Letsdiskuss (courtesy-Patrika)


- न्याय प्रिय :-

जैसा कि परशुराम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं और इनका जन्म भगवान श्रीराम के जन्म से पहले हुआ | परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन-रात्रि के प्रथम प्रहर में हुआ जो कि सतयुग और त्रेता का संधिकाल माना जाता है | यह बहुत ही न्याय प्रिय थे |

- गणेश को भी दण्डित किया :-
परशुराम बहुत क्रोध वाले इंसान थे | कुछ पौराणिक कथा के अनुसार परशुराम के गुस्से से भगवान स्वयं गणेश भगवान भी नहीं बच पाये | ब्रह्रावैवर्त पुराण के अनुसार जब परशुराम भगवान शिव के दर्शन करने हिमालय पहुंचे तो उन्हें भगवान गणेश ने बीच में ही रोक लिया , जिसके कारण क्रोधित होकर परशुराम ने गणेश जी का एक दांत तोड़ दिया तब से ही गणेश जी को एक दन्त कहा जाता है |


- हर युग में हैं परशुराम :-
इस धरती में रामायण और महाभारत दो युगों की पहचान माना जाता है | रामायण त्रेतायुग और महाभारत द्वापर युग में हुआ था | पुराणों के अनुसार एक युग लाखों वर्षों का होता है और परशुराम ने सिर्फ राम की बचपन की लीला ही नहीं बल्कि महाभारत का युद्ध भी देखा है |


- कर्ण को दिया श्राप :-
कर्ण ने झूठ बोलकर की वह एक ब्राह्मण पुत्र है, परशुराम से अस्त्र-शस्त्र विद्द्या सीखी थी और जब परशुराम को यह पता चला तो उन्होंने कर्ण को श्राप दे दिया की जिस विद्द्या को उसने झूठ बोलकर सीखा है वह जरूरत पड़ने पर उसके काम नहीं आएगी |



1
0