कॉफी पीना वैसे तो अधिक लोग पसंद नहीं करते , क्योकिं अधिकतर लोगों की पसंद चाय ही होती है | परन्तु इस बात को शायद ही ज्यादा लोग जानते हैं कि प्रतिदिन सभी लोगों को कॉफी जरूर पीना चाहिए | सुबह अगर आप चाय की जगह कॉफी पीएं तो वो ज्यादा फायदेमंद होती है | सुबह की कॉफी प्रोस्टेट कैंसर को मानव शरीर से दूर रहने में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है | कॉफी रोज 1 से 2 जरूर पीना चाहिए |
कॉफी पीने से क्या लाभ होता है :-
- कॉफी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मानव शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं |
- कॉफी में विटामिन, मिनरल्स पाया जाता है जो आपके आहार में हुई कमी को दूर करता है |
- कॉफी में पाया जाना वाला प्रोटीन पाचन क्रिया को ठीक रखता है |
- कॉफी का नियमति सेवन मानव शरीर से डाइबिटीज़ को भी दूर रखता है |
- कॉफी का सेवन मुँह के कैंसर,आंतों के कैंसर और गले के कैंसर के लिए भी लाभदायक है |
- कॉफी सिर्फ बीमारी ही नहीं बल्कि तनाव को दूर करता है |
- सुबह के समय कॉफी का सेवन आपको दिन भर फ्रेश रखता है और रात को अगर आप कफ पीते हैं तो आपको नींद अच्छी आती है |
- कॉफी का नियमित सेवन आपको पर्किंसंस रोग (शरीर का कम्पन) से भी बचता है |
- जिनको अस्थमा की शिकायत रहती है उन्हें कॉफी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि कॉफी में कैफीन और थियोफायलीन पाया जाता है जो कि अस्थमा रोगी की साँस लेने की तकलीफ को दूर करता है |
- सबसे महत्वपूर्ण बात आज के समय में जो इंसान व्यस्तता के कारण अक्सर बातें भूल जाता है, कॉफी का सेवन ऐसे इंसान के लिए बहुत अच्छा है , क्योकि इससे याद करने की क्षमता सही रहती है |
(Courtesy : Men's Health )
और पढ़े- क्या ब्लैक कॉफी सेहतमंद है?