ओट्स एक अच्छा सुपरफूड जो सेहत से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करता है। ओट्स आज एक आम ब्रेकफास्ट बन गया है। यह आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है और इसे तैयार करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। ओट्स अपने भरपूर पोषक तत्वों और सेहत से जुड़ी फायदों के लिए जाना जाता है। और ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद बल्कि स्वादिष्ट होने के साथ लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। ओट्स सबसे हेल्दी अनाज है जो फाइबर, विटामिन- ई, फैटी एसिडस और दूसरे तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसी वजह से ज्यादातर लोग नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं। ओट्स खाने से कई फायदे होते हैं जैसे की -
1. इम्यूनिटी बूस्टर्स - ओट्स में घुलनशील फाइबर और बीटा - ग्लूकैन होता है। व्हाइट ब्लड सैल्स, हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के रक्षक, में बीटा-ग्लूकैन को एवसोर्प करने के लिए खास रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं। बीटा-ग्लूकैन डब्लूबीसी को स्टिमुलेट करता है और इन्हें इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। और हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है।
2. ब्लड शुगर लेवल को कम करता है - ओट्स में बीटा-ग्लूकैन सबसे अधिक पाए जाते हैं। बीटा-ग्लूकैन एक शक्तिशाली पदार्थ है जिसका नियमित रूप से सेवन करने पर ग्लाइसेमिक पदार्थ कम हो सकते हैं। ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकैन मोटापा, ब्लड शुगर और एक्सक्लूसिव का स्तर से बढ़ाने से रोकने में मदद करता हैं। और फिर से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
3. वजन घटाने में मदद करता है - ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इसीलिए यह बिना फाइबर वाले नाश्ते की तुलना में पेट को जल्दी भरते हैं। यह खून में ग्लूकोज को धीमा रिलीज करते हैं। और इससे लंबे समय तक पेट भरा रहने का एहसास होता है और लगातार खाना खाने की आदत छूट जाती है। जो नियमित रूप से ओट्स का सेवन करते हैं उनका वजन नियमित रूप से स्थिर रहता है और मोटापे के खतरे को भी कम करता है। ओट्स पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद करता है।



