पपीता खाने के क्या फायदे है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Sumil Yadav

| Posted on | Health-beauty


पपीता खाने के क्या फायदे है?


19
0




| Posted on


पपीता खाने के फायदे:-

  • पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसके कारण यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
  • पपीता का सेवन हृदय रोग से बचाव करता है।
  • पपीते के बीज का उपयोग करके पाचन प्रक्रिया को लाभकारी किया जा सकता है।
  • पपीता में पाए जाने वाले औषधि गुण आंखों की सुरक्षा के लिए लाभकारी है।
  • बालों को मजबूत करने और घने करने के लिए पपीते के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपका बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी।
  • पपीता में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होता है।
  • पपीता की सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है,पपीते में कई पाचन एंजाइम्स होते हैं।
  • खाली पेट पपीता खाना आपका इम्यूनिटी के लिए फ्री काफी फायदेमंद होता है।

 

 

Letsdiskuss


11
0

| Posted on


पपीता खाने के अनेक फायदे हैं तो चलिए आज है पर हम आपको बताते हैं कि पपीता खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

पपीते का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है क्योंकि पपीते में लाइकोपीन होता है।

गर्मियों के मौसम में पपीते का सेवन करने से ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

यदि आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पपीता को शामिल करें।

पपीता में विटामिन सी, विटामिन ई और फोलेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए कब्ज की समस्या होने पर पपीता का सेवन करना चाहिए। इस प्रकार पपीता खाने के अनेक फायदे हैं।Letsdiskuss


11
0

Content Coordinator | Posted on


पपीता एक ऐसा फल है जिसके सेवन से आप खुद सालों साल किसी भी बीमारी से बचा सकते हो | हाँ बहुत सारे लोगो को पपीता बिलकुल पसंद नहीं होता है लेकिन वह इस बात से अनजान है की पपीते के अनगिनत फायदे होते है | यहाँ तक की कई बीमारियों में डॉक्टर केवल पपीता खाने की सलाह ही देते है , और सबसे अच्छी बात यह है की पपीता हमें कही भी बाज़ार में आसानी से मिल जाता है और आप इसे कच्चा और पक्का दोनों तरीकों से खा सकते हो यह दोनों तरीकों से आपको लाभ पहुँचता है |


Letsdiskuss

(courtesy-FirstCry Parenting)


रोज़मर्रा के जीवन में पपीता खाने के नियमित फायदे -

पपीता उन फलों में से एक है जिसे आप रोज़ सुबह खाली पेट खाएं तो यह आपका वज़न कम करने में मददगार साबित होता है | आप चाहें तो इसे अपने इवनिंग स्नैक में भी शामिल कर सकती है | लेकिन ध्यान रहे आप पपीता कभी भी नमक दाल कर न खाएं |

2- कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार -
पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ - साथ विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जिसके कारण यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है |

3- रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ता है -
रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो आप हमेशा बीमारियों से दूर रहते है , इसलिए पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की जरुरत को पूरा करता है | इसलिए कहा जाता है हर रोज़ पपीता खाना स्वस्थ और सेहत दोनों के लिए बहुत उपयोगी है |

4- आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद करता है -
आजकल के समय में न केवल बड़े लोगों की आँखें खराब होती है बल्कि छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है इसलिए ऐसे में उन्हें पपीता का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन सी तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा भी पायी जाती है और यह सभी जानते है कि विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी सभी समस्यों को दूर रखने में मदद करता है |



11
0

| Posted on


पपीता खाने के अनेक फायदे होते हैं।

1) मासिक परेशानी :- महिलाओं लड़कियों को होने वाली मासिक परेशानी में पपीता खाने से बहुत आराम मिलता है।इसमें पापिन नाम का एंजाइम होता है। जो उस समय शरीर में होने वाले दर्द परेशानी को काम करता है।

2) गठिया के रोगी के लिए:- पपीता खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।और इससे गठिया के रोगी को बहुत आराम मिलता है।

3) मुंह के छालों को ठीक करने में फायदेमंद पपीता:- कई बार किसी दवाई के एलर्जी के कारण, किसी बीमारी के साइड इफेक्ट की वजह से या शरीर में किसी विटामिन की कमी से मुंह में छाले या घाव होने लगते हैं। तो आप इन परेशानियों से राहत पाने के लिए पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते के दूध या आक्षीर को जीभ पर लगाने से जीभ पर होने वाले घाव जल्दी भर जाते हैं।

4) दांत दर्द में लाभकारी पपीता:- अगर आप दांत के दर्द से परेशान है तो पपीते का सेवन इस तरह करने से जल्दी आराम मिलता है। पपीते में जो दूध प्राप्त होता है उसे रुई में लपेटकर दांत के अंदर लगाने से दांत का दर्द कम हो जाता है।

5) कंठ रोग से दिलाये राहत पपीता:- कई बार ठंड लगने के कारण गले मे दर्द या सूजन हो जाती है। तो इसे ठीक करने के लिए पपीते से जो आक्षीर या दूध प्राप्त होता है उसे जल में मिलाकर गरारा करने से गले के रोगों में लाभ मिलता है।

6) कमजोरी दूर करने में मदद करता है पपीता :- अगर आप लंबे समय से बीमार हैं और आपको कमजोरी महसूस हो रही है तो आप पपीते का सेवन इस तरह से कर सकते हैं। पपीते के कच्चे फलों का साग बनाकर सेवन करने से शरीर में होने वाले कमजोरी दूर हो जाती है।

Letsdiskuss


10
0

| Posted on


पपीता खाने के कई सारे फायदे होते हैं:-

  • पपीता की औषधि गुण कैंसर से बचाव कर सकते हैं। कहीं संस्थाओं ने इस विषय पर शोध किया है, एक रिसर्च पेपर के अनुसार, पपीते में पेक्टिन कंपाउंड होता है, जो एंटी कैंसर प्रभाव दिखा सकता है। यह कंपाउंड कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में फायदेमंद हो सकता है।
  • पपीता एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका हुआ दोनों ही तरह से खाया जाता है, पपीता एक पौष्टिक और रसीला फल है। जिसमें हमें कई विटामिन प्राप्त होते हैं, इसके नियमित उपयोग से शरीर में विटामिन कभी विटामिन की कमी नहीं होती है।
  • पपीता खाने से त्वचा व नेत्र स्वास्थ्य रहते हैं।
  • पपीता पेट एवं आठ संबंधित रोगों में बहुत लाभदायक है,क्योंकि पपीते का रस प्रोटीन को आसानी से बचाने मददगार माना जाता है।
  • बच्चों की वृद्धि और रोगों से बचने के लिए उन्हें विटामिन ए की अधिक आवश्यकता रहती है जो कि उन्हें पपीता से मिलती है।

Letsdiskuss


10
0