कछुआ को घर में रखने के बहुत से फायदे होते हैं ! लेकिन हर कछुआ के अलग-अलग फायदे होते हैं जैसे- मिट्टी के कछुआ, धातु का कछुआ, लकड़ी के कछुआ हमारे वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कछुआ की चाल एक सही दिशा में होनी चाहिए!
(1) धातु कछुआ - हमें धातु के कछुए को उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा की ओर ही रखना चाहिए। क्योंकि, इस तरह कछुए को रखने से हमारी बुद्धि तेज होती है!
(2)लकड़ी का कछुआ- हमें अपने घर में लकड़ी के कछुए को पूर्व दिशा में रखना चाहिए जिससे हमारे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाए। जिसके कारण हमारे घर मे सफलता और खुशियां बनी रहगी।
(3) क्रिस्टल कछुआ- क्रिस्टल कछुए को अपने घर में रखने से हमारे घर में हमेशा धन रहेगा क्रिस्टल कछुए को दक्षिण पश्चिम तथा उत्तर पश्चिम दिशा की और ही रखना चाहिए यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायी होता है। इससे हमारी जीवनरेखा भी बढ़ती है।



