नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शकरकंद खाने के क्या फायदे होते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं शकरकंद स्वाद में मीठा होता है और यह स्वाद में जितना मीठा होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है।शकरकंद सर्दियों के मौसम में बाजार में अधिक मिलता है।सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। क्योंकि शकरकंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, फास्फोरस,थायमिन,विटामिन बी, विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मददगार होते हैं।
तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि शकरकंद के क्या फायदे होते हैं इसके बारे में-
- शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है,इसलिए अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
- अगर आप अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करते हैं तो इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम किया जा सकता है। क्योंकि शकरकंद में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।
- शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि शकरकंद विटामिन सी से भरपूर होता है आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
- शकरकंद में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है और आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है।
- कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है लेकिन सर्दियों में अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।क्योंकि शकरकंद में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

.jpeg&w=828&q=75)
