Others

सफेद जीरा के क्या फायदे होते हैं?

image

| Updated on December 25, 2023 | others

सफेद जीरा के क्या फायदे होते हैं?

3 Answers
621 views
S

@setukushwaha4049 | Posted on January 14, 2022

सफ़ेद जीरे का सेवन करने से ढेर सारे फायदे होते है :-

•किसी व्यक्ति को बबासीर की समस्या होने पर उसको एक गिलास पानी मे सफ़ेद जीरा डालकर उबाल ले और सफ़ेद जीरे वाले पानी को पीने से बबासीर मे सूजन तथा दर्द ठीक हो जाता है।

• बहुत सी महिलाये बच्चो स्तनापन करती है लेकिन सही स्तनापन नहीं हो पता है,ऐसे मे उनको सफ़ेद जीरे का सेवन करने से स्तनापन की समस्या दूर हो जाती है क्योंकि सफ़ेद जीरे मे कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।Article image

2 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on January 14, 2022

सफेद जीरा के सेवन से अनेक फायदे है:-

अगर किसी को बवासीर की समस्या है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप थोड़ा सा जीरा ले और इसे पानी में उबालें जब मिश्रण आधा हो जाए तो उसमें मिश्री मिला लें और इसे आप रोज सुबह शाम पिए इसके सेवन से बवासीर के कारण होने वाली सूजन और दर्द से आराम मिलता है।

सफेद जीरा के सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।

सफेद जीरा में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए सफेद जीरा माताओं के लिए लाभकारी होता है इसके सेवन से महिलाओं के स्तन में दूध की बढ़ोतरी होती है।Article image

2 Comments
logo

@kamleshpatel2845 | Posted on December 24, 2023

सफेद जीरा का उपयोग खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही कई शारीरिक समस्याओं के लिए भी उपयोगी है।सफेद जीरे का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह बवासीर और ब्रेस्ट को बढ़ाने मैं काफी लाभप्रद है। हर एक भारतीय रसोई में जीरे का उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने में उपयोगी है। हर एक प्रकार की सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

जीरा दो प्रकार का होता है। सफेद जीरा और काला जीरा। देखने में दोनों जीरा एक समान ही लगते हैं। लेकिन सफेद जीरे की खुशबू काले जीरे से अधिक होती है।सफेद जीरा को दूधिया जीरा भी कहा जाता है। और यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सफेद जीरे की तेल में बहुत अधिक खुशबू होती है।इसके कारण खाने का स्वाद बढ़ता है, इसमें लगभग 20 से 40 फ़ीसदी क्यूमेल्डिहाइड होता है। इसके अतिरिक्त इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए,विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होती है।जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।

सफेद जीरा का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य के लिए कई सारे फायदे होते हैं।

  • खांसी को कम करने में उपयोगी - सफेद जीरा खांसी की समस्या को ठीक करने में काफी उपयोगी है। खांसी को कम करने के लिए सफेद जीरा को पीस ले।सफेद जीरा में सोंठ का पाउडर मिलकर शहद के साथ दिन में दो से तीन बारिश का सेवन करना चाहिए।

  • वजन कम करने में उपयोगी- आजकल के सभी कार्य कम मेहनत वाले हो गए हैं। जिसके कारण अधिक वजन बढ़ जाता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए सफेद जीरा का की लाभदायक होता है।जीरा को पीसकर उसे अपने खाने में मिलाकर या गर्म पानी में डालकर पिए। इसका सेवन करने से वजन कम हो सकता है।

  • अगर किसी व्यक्ति को बवासीर की समस्या है तो उसको सफेद जीरा का सेवन करना चाहिए क्योंकि सफेद जीरा बवासीर की समस्या को दूर करने में काफी मददगार होती है।

Letsdiskuss

0 Comments