Others

हिंदी में सबसे अच्छी मोटिवेशनल कहानियां ...

image

| Updated on January 9, 2019 | others

हिंदी में सबसे अच्छी मोटिवेशनल कहानियां कौन सी हैं ?

1 Answers
800 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 9, 2019

हिंदी में कई ऐसी कहानी है जो आपको कुछ न कुछ अच्छी बातें सीखतीं हैं | आइये आज आपको सबसे अच्छी कहानियां बताते हैं, जो आपको प्रेरक करती हैं | पूरी कहानी तो नहीं परन्तु उसका छोटा सा रूप कर के आपको बताते हैं |

- मक्खन का एक वजन :-
एक किसान पर एक मुकदमा हुआ उससे कहा गया कि वो नियमित रूप से एक दुकानदार को मक्खन बेचता था, और वजन के हिसाब से पूरा नहीं बल्कि कम मक्खन देता था | न्यायाधीश ने किसान से सवाल किया कि तुम ऐसा क्यों करते हो, जितना वजन होता है उतना मक्खन क्यों नहीं देते तो किसान ने बड़ी ही सरलता से जवाब दिया "सरकार में बहुत ही गरीब हूँ मेरे पास इतने पैसे नहीं कि में वजन तोलने वाला बाट खरीद सकूँ | में दुकानदार से 1 किलो गेहूं खरीदता हूँ और उतना ही वजन करने मक्खन दुकानदार को देता हूँ तो वो कम कैसे हो सकता है " | इस बात से न्यायाधीश को ये समझ आया कि दुकानदार झूठ बोल रहा है | किसान की सच्चाई के लिए उसको इनाम और दुकानदार के झूठ के लिए उसको सजा दी गई |

इससे यह शिक्षा मिलती है, जैसा आप किसी के साथ करोगे वैसा ही आपके साथ होगा |

- हमारे पथ में बाधा :-
एक बार एक राज्य के राजा ने सिर्फ इस बात को जानने के लिए कि इस राज्य में कौन ऐसा व्यक्ति है जो दूसरों की परेशानी के बारें में सोच सकता है, एक सड़क के बीचों बीच पत्थर रख दिया और खुद वही झाड़ियों में छुप गया | कई लोग आते जाते रहे और उस राज्य के राजा कोसते रहें कि कैसा राज्य है जहाँ सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो रखा है | तभी एक किसान बैलगाड़ी लेकर निकला और उसको लगा वो तो आराम से निकल जाएगा पर औरों को परेशानी हो सकती है | इसलिए वो बैलगाड़ी से उतरा और उसने पत्थर उठाकर अलग रख दिया | पत्थर के नीचे सोने के सिक्के रखें हुए थे |राजा झाड़ियों से बाहर आया और उसने किसान को कहा यह सपने के सिक्के तुम्हारे लिए हैं तुम्हारी हिम्मत और समझदारी के लिए |

इस यह शिक्षा मिलती है कि सभी की ज़िंदगी में बाधा आती है परन्तु उसको दूर करके आगे बढ़ना ही समझदारी है, इससे आपको अच्छा फल मिलेगा |

- अंधी लड़की :-
यह कहानी एक अंधी लड़की की है, जो खुद से नफरत करती थी | वो दुनिया नहीं देख सकती थी जिसका उसको बहुत दुःख था | इस बात से उस लड़की का प्रेमी भी बहुत दुःखी रहता था | उस लड़की के प्रेमी ने एक बार इस बात का फैसला किया की वह अपनी आँखें उस लड़की को दे देगा फिर उससे शादी कर लेगा | उसने ऐसा ही किया और अपनी आँखे उस लड़की को दे दी और खुद वो अँधा हो गया | अब जब उस लड़की की आंखे आ गई तो उसके प्रेमी ने उससे शादी के लिए कहा और उसने लड़के को मना कर दिया , और उसने ये कहा कि में एक अंधे इंसान से शादी कर के अपनी ज़िंदगी बर्बाद नहीं कर सकती | लड़के को बहुत दुःख हुआ और उसको ये समझ आया कि सभी की सोच एक जैसी नहीं होती |

इस कहानी से यह चीज़ समझ आती है कि दुःख के समय की परिस्थित के साथ साथ मनुष्य के दिमाग में भी परिवर्तन आता है | इसलिए हर परिस्थिति में इंसान को तैयार होना चाहिए |

Article image (Courtesy : LifeHindi )
0 Comments