स्वस्थ जीवन के 7 बेहतर तरीके कौन से हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

दलबीर सिंह

Mechanical engineer | Posted on | Health-beauty


स्वस्थ जीवन के 7 बेहतर तरीके कौन से हैं ?


4
0




Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


वर्तमान समय में हम सब स्वस्थ रहने के मायने भूलते जा रहे है , यही वजह है कि हम सभी अपना कोई काम समय पर नहीं करते जिससे हम आलसी बनते जा रहे है और दूसरों पर निर्भर होते जा रहे है | इसलिए आज मैं आपको स्वस्थ जीवन के आसान 7 बेहतर तरीके बताउंगी जिससे आप स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते है |

1- आलस न करें -
आलस एक ऐसी जड़ है जिससे पूरा जीवन खराब हो जाता है और हम अपना कोई भी काम समय पर नहीं कर पाते है |
2- पौष्टिक आहार लें , तली हुई चीज़ों से दूर रहे -
वर्तमान में हम सभी अपने - अपने कामों में इतने व्यस्त हो चुके है कि हम सब केवल बाहर का खाना पसंद करते है और तली हुई चीज़ों पर पूरी तरह से निर्भर हो गए है |
3- योग अपनाएं -
अपने रोज़मर्रा के जीवन में कम से कम आधा घंटा खुद के लिए निकालें और योग करें | इससे आप अपने जीवन को हर स्तर पर एक सार कर पाओगे |
4- सकारात्मक सोच रखें -
हम सभी अपनी छोटी - छोटी परेशानियों में केवल अपना औऱ दूसरों का बुरा ही सोचते है, इसलिए जीवन को स्वस्थ बनाये रखने के लिए सकारत्मक सोच रखना बहुत जरुरी है |
5- नींद पूरी लें -
बदलती हुई टेक्नोलॉजी की वजह से यह कहना गलत नहीं होगा की अब लोग दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी काम करना पसंद करते है और जो लोग रात को काम नहीं करते वह मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप चलाने में व्यस्त रहते है इस वजह से वह अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते | समय पर नींद पूरी न होना भी बहुत बुरी बात है, इसीलिए कोशिश करें कि आप 6 से 8 घंटे सोये |
6- अपने परिवार के साथ वक़्त बिताएं -
अक्सर लोग तनाव की वजह से अकेले रहना पसंद करते है जो की बहुत गलत बात है, इसलिए मुझे ऐसा लगता है की जीवन को सरल और सवस्थ बनाने के लिए अपनों के साथ वक़्त बीतने बहुत जरूरी है |
7- दिनचर्या के कामों की सूची बनाये -अपने दिनचर्या के कामों की सूची बनाएं और उसके अनुसार ही काम करें | इससे आपके काम भी आसान होंगे और आप ज्यादा उलझन महसूस नहीं करेंगे |
Letsdiskuss
Courtesy - wahhindi.com

और पढ़े- स्वस्थ जीवन का रहस्य क्या है?


2
0

Occupation | Posted on


स्वस्थ जीवन जीने के 7बेहतर तरीके -

1.स्वस्थ जीवन के लिए सुबह जल्दी उठाना चाहिए और रात मे जल्दी सोना चाहिए।

2.स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुबह के नाश्ते मे अंडा, दूध, मछली, पनीर का सेवन करना चाहिए।

3.स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें रोजाना सुबह उठकर पार्क मे जाकर व्यायाम करना चाहिए।

4.स्वस्थ जीवन के लिए आप सुबह चाय की जगह गुनगुने पानी पिए जिससे आपका पेट साफ रहेगा।

5.स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्याप्त नीद यानि रात मे 7घंटे नीद लेनी चाहिए।

7. स्वस्थ जीवन के लिए हरी सब्जियों जैसे -पालक, फूलगोभी, लाल भाजी, ब्राकोली आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए।Letsdiskuss


2
0

fitness trainer at Gold Gym | Posted on


मानव जीवन में स्वस्थ रहना सबका अधिकार है और सभी लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं | परन्तु सवाल सिर्फ यहां हैं कि क्या हम स्वस्थ रहने के लिए कुछ उपाय मानते हैं, या हम स्वस्थ रहने के लिए कोई ऐसा काम करते हैं जिसको करने के बाद हम स्वस्थ जीवन की कल्पना भी कर सके | नहीं ! हम लोग ऐसा नहीं करते हैं और इसके पीछे बहुत महत्वपूर्ण कारण हैं जीवन में व्यस्तता का बढ़ जाना | मानव जीवन में जितनी व्यस्तता है उतना लोग स्वस्थ के प्रति लापरवाह है | लोग अपने स्वास्थ को लेकर सहज है परन्तु सजग नहीं | अर्थात सोचते बहुत हैं परन्तु करते कुछ नहीं हैं |


आइये जीवन में अगर स्वस्थ रहना हो तो कुछ आसान से उपाय अपनाएं -

1 - अपने लिए थोड़ा सा समय निकालें , अपने ऑफिस के काम और घर के सभी काम करने के बाद भी इतना समय जरूर निकालें कि आप रोज 30 मिनिट के लिए कोई बुक पढ़ सकें |

2 - 24 घंटे के पूरे दिन में इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने समय को इस तरह बैलेंस करें कि आप अपने सभी काम को सही तरीके से कर सकें जिससे आप अपने स्वास्थ के लिए भी समय निकाल सके |

3 - अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने खाने का ध्यान रखें | संतुलित आहार आपके स्वास्थ को बेहतर बनाता है |

4 - मानव जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है | अगर आप अपने जीवन में समय को थोड़ा सा समय निकालें और योग करें तो आप एक अच्छा और बेहतर जीवन जी सकते हैं |

5 - अगर आपको अपने जीवन में स्वस्थ रहना है तो सबसे जरुरी है कि आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें | जीवन में जब तक आप सकारात्मक नहीं है तब तक आप स्वस्थ नहीं रह सकते |

6 - आज कल के लोग हसना मानो भूल गए हैं, अगर आप खुल कर हसना शुरू कर दें तो यकीं मानिये आप मानव जीवन में सबसे स्वस्थ इंसान होंगे |

7 - कुछ लोग तनाव दूर करने का अच्छा और आसान साधन सिगरेट पीना या शराब पीना मानते हैं | लोगों को लगता है कि वह ऐसा कर के अपना तनाव दूर कर रहे हैं बल्कि ऐसा कर के लोग अपने स्वास्थ को नुकसान पहुंचाते हैं |

ये कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप अपने जीवन को स्वस्थ और बेहतर बना सकते हैं |

Letsdiskuss (Courtesy : Facebook )



2
0

| Posted on


आज हम आपको इस आर्टिकल में स्वस्थ जीवन के सात बेहतर उपाय कौन से हैं इसकी जानकारी देंगे।

1 यदि आप चाहते हैं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें तो आपको रोजाना खुलकर हंसने की आदत डालनी होगी।

2 आपको रोजाना व्यायाम करने की आदत डाली होगी।

3 स्वस्थ भोजन करना होगा जैसे कि ताजे फल और हरी सब्जियां।

4 रोजाना आपको कम से कम 30 मिनट एक अच्छी किताब का दिन करना चाहिए।

5 रोजाना आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी होगी।

6 स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको सूर्य दर होने से पहले उठना होगा, और रात को जल्दी सोने की आदत डालनी होगी।

7 यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको हमेशा सकारात्मक सोचने की आदत डालनी होगी होगी।

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


स्वस्थ जीवन जीने के 7 तरीके

1] यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको हमेशा सकारात्मक सोच आने की आदत डालनी होगी।

2) आपको रोजाना व्यायाम करने की आदत डालनी होगी।

3) रोजाना आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी होंगी।

4] स्वास्थ्य जीवन के लिए आप चाय की जगह गुनगुने पानी पिए जिससे जिससे आपका पेट साफ रहेगा।

5) स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको रोजाना उठकर पार्क में जाकर व्यायाम करना चाहिए।

6)स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुबह के नाश्ते में अंडा दूध, मछली,पनीर का सेवन करना चाहिए।

7) स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए आपको सूर्य दर्द होने से पहले उठना होगा और रात को जल्दी सोने की आदत डालनी होंगी।Letsdiskuss


1
0