भारत एक ऐसा देश है जहाँ के बारें में जतनी तारीफ़ की जाए कम ही होगी या फिर यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा की इन कुछ शब्दों में भारत के बारें में कहना बेहद गलत ही है | जी हाँ हम आपको भारत के एक शहर हैदराबाद के बारें में बताने जा रहे है |
courtesy-www.hyderabadtourism.in
हैदराबाद भारत के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। तेलांगना की राजधानी हैदराबाद एक ऐसा शहर है जो हमेशा से स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अतीत के रंगों और वर्तमान के ग्लैमर को पूरी तरह से संजोय हुए है। हैदराबाद पर्यटक स्थलों की संख्या काफी अधिक है यह शहर अपनी अनूठी विरासत स्मारकों, भोजन और अद्भुत संस्कृति के लिए सालभर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
अगर हम यहाँ के खाने की बात करें तो हैदराबाद बिरयानी और चारमीनार के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। हालांकि हैदराबाद दक्षिण भारत में उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र भी है। हैदराबाद में वास्तुकला, इतिहास और कलाप्रेमियों के लिए बहुत कुछ है। तो चलिए आपको बताते है अगर आप हैदराबाद आये तो आपको कहा जाना चाहिए |
- गोलकोंडा फोर्ट -
सुबह 9 बजे – शाम 5:30 बजे
प्रवेश शुल्क:भारतीयों के लिए प्रति व्यक्ति 5 रूपए
विदेशी नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति 100 रूपए
लाइट और साउंड शो के लिए प्रति व्यक्ति 130 रूपए
फोटोग्राफी: विडियोग्राफी के लिए 25 रूपए प्रति कैमरा।
- चारमीनार -
हैदराबाद की शान भारत की सबसे सुंदर सरंचनाओं में से एक है हैदराबाद का चारमीनार। यदि आपने हैदराबाद आकर चारमीनार नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। यह एक स्मारक और मस्जिद है, जिसे 1591 ईस्वी में कुतुब शाह द्वारा प्लेग के उन्मूलन के लिए बनाया गया था, जिसके लिए उन्होंने उसी स्थान पर प्रार्थना की और वहां एक मस्जिद बनाने की कसम खाई।
समय: सुबह 9 बजे – शाम 5:30 बजे
प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए 5 रूपए प्रति व्यक्ति, विदेशी नागरिकों के लिए 100 रूपए प्रति व्यक्ति
फोटोग्राफी: अनुमति है
- जगन्नाथ मंदिर -
यह उड़िया समुदाय द्वारा बनाया गया एक बेहद शानदार दर्शन करने योग्य स्थल है |