Others

भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर क...

| Updated on October 12, 2023 | others

भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर कौन से हैं ?

3 Answers
984 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on April 26, 2019

भारत देश विभिन्नताओं का देश है, जहां पर अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं , और सभी की अपनी-अपनी संस्कृति है | सभी धर्मों को उनका सम्मान मिलता ही, और अगर सभी धर्मों में बात की जाए हिन्दू धर्म की तो हिन्दू धर्म मानने वाले बहुत हैं और साथ ही पूरी दुनिया में बहुत सारे मंदिर है | आज आपको भारत के कुछ प्रसिद्द और प्राचीन मंदिरों के बारें में बताते हैं |
1 .काशी विश्वनाथ मंदिर :-
कशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है, यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है और इस मंदिर में भगवान शिव विद्द्यमान है | यह मंदिर 1780 में अहिल्याबाई द्वारा बनवाया गया था।

Article image (Courtesy : Punjab Kesari )

2 .भगवान जगन्नाथ मंदिर :-
भगवान जगन्नाथ का मंदिर बहुत प्रसिद्द और बहुत प्राचीन समय का है | इस मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में हुआ | धर्म गुरुओं के अनुसार इस मंदिर एक मान्यता है की यहाँ देवी लक्ष्मी ने महाप्रसाद बाँटा था और जिस व्यक्ति ने भी इस प्रसाद का सेवन कर दिया था उन सभी को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हुई ।

Article image (Courtesy : Zee News )

3 .वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर :-
आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर की हिन्दू धर्म में बहुत बड़ी मान्यता है | यहां हर साल लगभग करोड़ों में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं | इस मंदिर का निर्माण कृष्णदेव राय के शासन काल में हुआ था | सबसे महत्वपूर्ण बात यह मंदिर भारत का दूसरा सबसे धनी मंदिर की सूचि में आता है |

Article image (Courtesy : Native Planet Hindi )

4 .वैष्णो देवी मंदिर :
जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी के इस मंदिर की भी बहुत अधिक मान्यता है। इस मंदिर में हर साल लगभग 8 लाख भक्त माता के दर्शन के लिए जाते हैं |

Article image (Courtesy : वेबदुनिया )
5 . सोमनाथ मंदिर :-
गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव एक ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित है और यहां की मान्यता इसलिए अधिक है क्योकिं यहां भगवान शिव का प्रथम ज्योतिर्लिंग है, जिसका दर्शन और पूजन बहुत ही महत्वपूर्ण है | मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण भगवान शिव के श्राप से मुक्त होने के लिए चंद्रदेव ने करवाया था |

Article image (Courtesy : Aaj Tak )

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 29, 2022

आज हम आपको भारत देश के कुछ प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के नाम बताएंगे जोकि कई वर्ष पुराने मंदिर है तो चलिए जानते हैं कि आखिर में कौन-कौन सी मंदिर है।

मुंडेश्वरी देवी का मंदिर

मुंडेश्वरी देवी का मंदिर का निर्माण हमारे भारत देश में 108 ईसवी पूर्व हुआ था यह भारत देश की सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा होती है यह मंदिर बिहार के कैमूर जिले भगवानपुर अंचल में पावरा पहाड़ी पर स्थित है। इसके बाद भारत के दूसरे सबसे प्राचीन मंदिर का नाम है सोमनाथ जी का मंदिर, वैष्णो देवी का मंदिर इस प्रकार भारत में अनेकों प्राचीन मंदिर है।Letsdiskuss

और पढ़े- लिंगराज मंदिर कहां स्थित है?

1 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on October 11, 2023

भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर के बारे में बताते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर:- काशी बनारस की पवित्र भूमि पर गंगा नदी के तट पर स्थित भगवान भोलेनाथ का यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से 12 ज्योतिर्लिंग माना जाता है।काशी विश्वनाथ का मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर में से एक माना जाता है। मंदिर में विराजमान भगवान शिव को विश्वनाथ या विश्वेश्वर कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है ब्रह्मांड का शासक।भोलेनाथ पूरे काशी के राजा यानी काशी नरेश कहे जाते हैं। भगवान महाकाल की भव्य पूजा और आरती यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे भगवान से जोड़ती है।

केदारनाथ मंदिर:-उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की गढ़वाल पर्वत श्रृंखला पर स्थित 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। केदारनाथ का मंदिर चारों धाम की यात्रा में भी शामिल है। इसके अलावा भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे बड़ा ज्योतिर्लिंग माना जाता है। मूल रूप से केदारनाथ का मंदिर पांडवों द्वारा निर्मित है। और यदि वर्तमान समय की बात करें तो आदि शंकराचार्य ने इसका निर्माण करवाया था।भगवान शिव का यह मंदिर वास्तु कला का एक अनूठा उदाहरण है।हिंदू धर्म के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता हुआ भगवान शिव का यह मंदिर एक रहस्यमई मंदिर भी है।Article image

1 Comments