बिहार बजट 2018 की खास बाते क्या है ,बताइये ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

राहुल ओबरॉय

Engineer,IBM | Posted on | Share-Market-Finance


बिहार बजट 2018 की खास बाते क्या है ,बताइये ?


0
0




News reporter (CEN News ) | Posted on


बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील मोदी ने बिहार का बजट पेश किया | सुशील मोदी ने आज आठवीं बार बिहार का बजट पेश किया | बजट के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया | आपको बता दें कि 2006 से पहले बिहार का बजट दो हिस्सों में आता था, मार्च में 4 महीने के लिए और जुलाई में 8 महीने के लिए |

आइये जानते हैं बजट 2018 की ख़ास बातें :-


शिक्षा के लिए 32 हजार 125 करोड़ का बजट |

ऊर्जा क्षेत्र के लिए 10 हजार 257 करोड़ |

1500 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा |

सभी मेडिकल कॉलेज में Eye Bank खोले जाएंगे |

नए इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे |

1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया |

जय प्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा की सुरक्षा के लिए 85 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे |

11 हजार 203 करोड़ के राजकोषीय घाटे का अनुमान |

पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम को विकसित किया जाएगा |

दाखिल-ख़ारिज 1 अप्रैल से ऑनलाइन होगा |

ग्रामीण कार्य विभाग का बजट 10 हजार 505 करोड़ निर्धारित |

नगर विकास के लिए 4 हजार 413 करोड़ का बजट |

60 करोड़ की लागत से राजगीर में जू सफारी बनाया जाएगा |

सड़कों पर 17 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे |

पर्यटन विभाग के लिए 153.45 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया |



Letsdiskuss



12
0