शरीर में किन चीज़ों की कमी के कारण बाल झ...

R

| Updated on December 14, 2022 | Health-beauty

शरीर में किन चीज़ों की कमी के कारण बाल झड़ते है?

5 Answers
830 views

@hinakhana2310 | Posted on May 16, 2019

मानव जीवन में बदलती जीवनशैली के कारण कई चीज़ों में बदलाव आए हैं | मनुष्य अपने बालों के साथ खुद से ही कई सारी परेशानियां बना लेता है | आज कल बाजार में मिलने वाले कई हानिकारक प्रोडक्ट का प्रयोग कर के मनुष्य अपने बालों का सत्यानाश करने पर लगा हुआ है | फैशन के चलते वह अपने बालों में कई तरह के केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करते हैं जिसके कारण बालों का रंग तो बदल जाता है पर बालों में कई हानिकारक प्रभाव हो जाते हैं | ये तो थी बालों को खुद से बर्बाद करने की प्रक्रिया पर अब देखते हैं कि मानव शरीर में किन कमियों के कारण बाल झड़ते हैं |


1. विटमिन की कमी :-
मनुष्य के शरीर में विटामिन बी की कमी के कारण बाल बहुत झड़ते हैं | शरीर में विटमिन बी की कमी से परनीशियस एनीमिया होने की सम्भावना होती है, जो की बालों सिर्फ कमजोर ही नहीं बल्कि उनका रंग सफ़ेद भी करती है |

2. जि़ंक की कमी :-
शरीर में हड्डि, त्वचा व स्कैल्प को स्वस्थ बनायें रखने के लिए सबसे जरुरी होता है कि आप संतुलित आहार लें | अगर खाने में संतुलित न्यूट्रिशनल नहीं मिलता और उससे जिंक की कमी होती है जिसके कारण बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं |

Article image (Courtesy : hindustantimes )

3. थायरॉयड :-
जिस को थायरॉयड, हाइपोथायरॉयडिज्म व हाइपरथायरॉयडिज्म का रोग होता है उनके बाल अक्सर झड़ते हैं | इतना ही नहीं उनके बालों का रंग भी कम होने होने लगता है |

4. फंगल इन्फेक्शन :-
बालों की जड़ों में कुछ इन्फेक्शन होने के कारण बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं, और साथ ही बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिसके करना बाल झड़ते हैं |

5. एनीमिया :-
जिनको एनीमिया की शिकायत होती है उनके शरीर के कई हिस्सों में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाता जिसके कारण बालों में भी कमजोरी आती है और बाल झड़ते हैं |

6. तनाव :-
वर्तमान समय में बालों का टूटना और उसका सफ़ेद होने यह सब तनाव के कारण होता है | आज कल लोग जितना तनाव में होते हैं उसका कहीं न कहीं असर उसके बालों में होता है |

Article image (Courtesy : Punjab Kesari )


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on September 22, 2022

70 से 100 बाल दिन में झड़ना एक आम बात है लेकिन हद से ज्यादा बाल टूटना किसी गंभीर बीमारी का संकेत देना होता है आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि शरीर में किन चीजों की कमी के कारण बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।

अक्सर गलत हेयर स्टाइल की वजह से भी हमारे बाल झड़ने लगते हैं,इसके अलावा महिलाओं में बर्थ कंट्रोल पिल्स,बच्चे को जन्म देना, प्रेगनेंसी की वजह, मोनोपॉज की वजह से हारमोंस में बदलाव होना इन सभी कारणों की वजह से बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। खानपान में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी बाल टूटने लगते हैं।Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on September 23, 2022

आज के दौर में बाल झड़ना एक आम समस्या हो गई है। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

कई प्रकार के हेयर स्टाइल करवाने के कारण भी बाल झड़ना स्टार्ट हो जाते हैं

अधिक तनाव से भी बाल कई गुना झड़ने लगते हैं।

आजकल के लोगों का खान-पान बहुत ही गलत होता है। उनकी सही डाइट ना होने की वजह से उन्हें भरपूर प्रोटीन, विटामिंस नहीं मिल पाता है और बाल झड़ने लगते हैं।

पानी की कमी से भी बाल झड़ना स्टार्ट हो जाते हैं।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 11, 2022

इस शोध के मुताबिक पता चला है कि ज़ब शरीर मे इन विटामिन जैसे राइबोफ्लेविन, बायोटिन, फोलेट और विटामिन बी12 की कमी होने के कारण बालों के झड़ने की समस्या बढ़ती है। दरअसल, जब शरीर में इन विटामिन की कमी होने लगती है तो उसे पर्याप्त मात्रा में जरूरी पोषण नहीं मिल पाते है , जिस कारण से बाल कमजोर हो जाते हैं और फिर बाल झड़ने लग जाते है।Article image

0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on December 14, 2022

दोस्तों बाल झड़ना एक बड़ी समस्या बन चुकी है। बालों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं और यही बाल झड़ने लगते हैं तो इससे पर्सनैलिटी पर गलत प्रभाव पड़ता है इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि शरीर में किन चीजों की कमी के कारण बाल झड़ते हैं। यदि आपके शरीर में विटामिन ए की कमी है तो इसका पहला लक्षण ही होता है बालों का झड़ना विटामिन b7 कमी के कारण के कारण भी बाल झड़ते हैं और विटामिन सी के कमी के कारण बालों का ग्रोथ रुक जाता है इसके साथ ही बाल भी झड़ते हैं। विटामिन डी की कमी से भी बाल झड़ते हैं।

Article image

0 Comments