रात को सोने से पहले कुछ दिन लहसून खाने से शरीर में क्या तब्दीली आती है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

A

Anonymous

digital marketer | Posted on | Health-beauty


रात को सोने से पहले कुछ दिन लहसून खाने से शरीर में क्या तब्दीली आती है?


14
0




Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


चलिए जानते हैं कि रात में लहसुन खाने से क्या होता है। सर्दियों के दिनों में प्रतिदिन रात में लहसुन का सेवन करने से सर्दी जुखाम की समस्या नहीं होती है। रात में लहसुन खाने से व्यक्ति का वजन भी कम होता है। क्योंकि लहसुन में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो शरीर की जमी चर्बीबी को दूर करने में सहायक होता है। सर्दियों के दिनों में लहसुन को भुज कर खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है । Letsdiskuss


8
0

Occupation | Posted on



रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल काफ़ी हद तक कम होता है । बता दें कि लहसुन शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के स्तर को कम करने मे मदद करता है,साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी होता हैं। जो व्यक्ति उच्च कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोग अपनी डाइट में रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन अवश्य करेLetsdiskuss


8
0

student | Posted on


लहसुन खाने से पहले तो कब्ज नही होता पेट हमेशा सही रहता है लेकिन अगर उसे सही से खाये तो आईये आप को बताते है कैसे खाये सोने से पहले लहसुन

लहसुन की एक लौंग लें, इसे अपने मुंह में डालें और निगल लें। निगलने से पहले चबाना वैकल्पिक है। सरल। हालांकि, यह मुझे बिस्तर में एसिड रिफ्लक्स देता है अगर मेरे पास बिस्तर से ठीक पहले भोजन के बिना ताजा कच्चा लहसुन है। मैं बिस्तर से कम से कम एक घंटे पहले और इसके साथ भोजन का उचित हिस्सा खाने के साथ सबसे अच्छा करता हूं। यदि आप ताजा कच्चे लहसुन के लाभ चाहते हैं तो मैं यही सलाह देता हूं। लहसुन की एक लौंग को छील, कुचल और पासा। इसे अपने मुंह में डालें और पानी से निगल लें। अच्छी मात्रा में भोजन करने से पहले या ठीक से इस अधिकार का उपभोग करें ताकि यह आपके पेट में बेहतर तरीके से बैठे और आपको एसिड रिफ्लक्स न दे।


Letsdiskuss


8
0

| Posted on


रात को सोने से पहले लहसुन खाने के अनेक फायदे हैं। वैसे तो लहसुन का सेवन कोई भी कर सकता है लेकिन हम आज आपको बता रहे हैं कि लहसुन का सेवन अगर पुरुष रात को सोते वक्त करता है तो इसकी लाजवाब फायदे हैं।

जिन पुरुषों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें रोज रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

यौन दुर्बलता को दूर करने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए पुरुषों को लहसुन का सेवन सेक्स लाइफ को बढ़ाने के लिए करना चाहिए यदि सेक्स के दौरान उत्तेजना, और ताकत की कमी महसूस होती हो तो पुरुष को अपने आहार में लहसुन को शामिल करना चाहिए।Letsdiskuss


8
0

| Posted on


दोस्तों आप ने लहसुन खाई ही होगी। लहसुन का इस्तेमाल रसोई घर में सब्जी बनाने में किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं रात को सोने से पहले कुछ दिन लहसुन खाने से शरीर में क्या तब्दीली आती है यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। सोने से पहले लहसुन खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लहसुन में फाइबर, कैल्शियम,मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ई और सोडियम मौजूद होता है जो सेहत को तंदुरुस्त बनाता है शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है। रात के समय सोने से पहले लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लहसुन का उपयोग वजन कम करने में भी होता है। इम्यूनिटी सिस्टम को भी अच्छा बनाता है।

Letsdiskuss


7
0

| Posted on


हर भारतीय घरों में लहसुन का इस्तेमाल सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। क्योंकि जब सब्जी में लहसुन को डालते हैं तो सब्जी का स्वाद दो गुना हो जाता है। इसके अलावा यदि आप रोजाना रात को सोने से पहले लहसुन की कुछ कलियां खाते हैं तो आपके शरीर को बहुत से फायदे प्राप्त होंगे। तो चलिए जानते हैं कि रोजाना रात को सोने से पहले यदि आप लहसुन की दो कलियां खाकर सोते हैं तो आपको कौन-कौन से चमत्कारी फायदे मिलते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं लहसुन की सेवन से मिलने वाले फायदे के बारे में:-

दिल की बीमारी से मिलता है छुटकारा:-

दोस्तों यदि आपको दिल से संबंधित कोई बीमारी है तो लहसुन की एक कली आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। क्योंकि लहसुन में एलिसन नामक कंपाउंड पाया जाता है। जो की कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। और दिल की बीमारी का खतरा भी दूर होता है।

पाचन शक्ति को मिलेगी मजबूती:-

यदि आपको पाचन से संबंधित हमेशा दिक्कत बनी रहती है तो ऐसे में आपको लहसुन जरूर खाना चाहिए। क्योंकि लहसुन के सेवन से कब्ज,दस्त,की दिक्कत दूर होगी और आपके पाचन तंत्र में सुधार होगा।

लहसुन की कलियों के सेवन से मिलेगा कैंसर से बचाव :-

कई अध्ययनों में बताया गया है कि लहसुन के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है।

लहसुन के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है:-

यदि आपके घर में या फिर आपके आसपास में कोई भी ब्लड शुगर का मरीज है तो आप उसे लहसुन खाने के लिए सलाह दें। इसके सेवन से न केवल आपका शुगर कम होगा बल्कि लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इस प्रकार यदि आप रात के समय लहसुन का सेवन रोजाना करते हैं तो आपको अनेक फायदे प्राप्त होंगे।

Letsdiskuss


5
0