मेष राशि वाले बच्चों के नाम किन अक्षरों से शुरू होते हैं? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

Engineer,IBM | Posted on | Astrology


मेष राशि वाले बच्चों के नाम किन अक्षरों से शुरू होते हैं?


3
0




Blogger | Posted on


जो लोग ज्योतिष का ज्ञान रखते हैं वो अक्सर बच्चों के नाम राशी के हिसाब से रखते हैं | बच्चों का नाम, राशि व नक्षत्र की गणना करने के बाद ही रखा जाता है| बच्चों के नामकरण की इस प्रक्रिया को हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में शामिल किया गया है |


हिन्दू धर्म में ज्योतिष का अपना ही एक महत्व है और अधिकतर लोग बच्चे का नामकरण उसके जन्म के नक्षत्र के अनुसार रखते हैं| कुछ लोगों का मानना यह होता है कि राशि के अनुसार नाम नहीं रखा जाता और कई लोग राशि के अक्षर के अनुसार नाम रखते हैं| सभी लोगों की अपनी अपनी आस्था होती है, और अपने कुछ रीती-रिवाज होते हैं, जिसके अनुसार नामकरण की प्रक्रिया की जाती है| हिन्दू धर्म में 12 राशियाँ होती हैं जिनमें से हम आज मेष राशी के बारें में बात करेंगे |


Letsdiskuss (इमेज-गूगल)


मेष राशि :-


मेष राशि में जन्म लेने वाले लोग अधिक बोलने वाले होते हैं, इनका स्वाभाव थोडा गुस्से वाला होता है | मेष राशि वाले इंसानों में बहुत घमंड होता है | कभी कभी यह चंचल स्वाभाव के हो जाते हैं, परन्तु यह बुद्धिमान होते हैं | इस प्रवत्ति के इंसान धर्म के प्रति अधिक आस्था रखते हैं और दिमाग से बहुत तेज होते हैं |


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के नाम के शुरूआती अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से होती है और इन्हीं अक्षरों के आधार पर ही बच्चों का नाम रखा जाता है | इनमें से कुछ अक्षर ऐसे होते हैं जिनका नाम तलाश करना मुश्किल होता है |



1
0

| Posted on


अक्सर हमारे हिंदू धर्म में जब भी किसी घर पर नए मेहमान का आगमन होता है तो चाहे लड़का हो या लड़की अक्सर उनके माता-पिता नाम रखने के लिए नाम ढूंढने लगते हैं आज मैं आपको यहां पर बताऊंगी की मेष राशि वाले बच्चों का नाम किस अक्षर से शुरू होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है जो मैं आपको यहां पर बताने जा रही हूं। अ, आ, चु, चो, ल, लू, ले, आदि अक्षरों से शुरू होता है और इन्हीं अक्षरों के आधार पर बच्चों के नाम रखे जाते हैं।Letsdiskuss


0
0