बलबन के बारे में आप क्या जानते हैं?

P

| Updated on September 13, 2021 | Education

बलबन के बारे में आप क्या जानते हैं?

1 Answers
575 views
A

@arjunkumar7099 | Posted on September 13, 2021

गियासुद्दीन बलबन गुलाम वंश का एक शासक था। परंतु बलबन, शमसुद्दीन इल्तुतमिश का गुलाम भी था। शासकों के क्रम में यह गुलाम वंश का सातवें नंबर का शासक था। रजिया सुल्तान के शासिका बनने के उपरांत बहराम शाह अलाउद्दीन और नसरुद्दीन मोहम्मद ने जैसे तैसे १२६६ तक शासन किया। इनके शासन काल में दिल्ली की राजव्यवस्था बहुत कमजोर हो जाती है। और १२६६ में गियासुद्दीन बलबन शासक बनके उभरता है। और १२८७ तक शासन किया। इसके शासनकाल में दिल्ली की राज़व्यवस्था मजबूत होती है।

Article image

0 Comments