महान मराठा शासक शिवाजी महाराज सभी भारतीयों को गर्व की अनुभूति कराते हैं। भारतीय इतिहास में इन्हे एक महान शासक के रूप में देखा जाता है। शिवाजी का जन्म सन 1627 में शिवनेर में हुआ। शिवाजी महाराज के माता-पिता शिवनेरी देवी को बहुत मानते थे इसलिए उन्होंने अपने पुत्र का नाम शिवाजी रखा। शिवाजी की मां का नाम जीजाबाई व पिता का नाम शाह जी भोंसले था। सन 1643 व 1654 मे शिवाजी द्वारा क्रमशः सिंहअट और पुरन्दर का किला जीता गया। साल 1659 में शिवाजी का मुकाबला अफजल खा से था शिवाजी ने मुकाबले में अफजल खा को मार दिया। 6 जून 1674 को शिवाजी ने राज्याभिषेक कर शासन करना प्रारंभिक किया। और 1680 में उनकी मृत्यु हो गई।


