क्या कहती हैं इस वर्ष की राशियां ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ajeet Raturi

Chef (REDFORT CHINA BEIJING ) | Posted on | Astrology


क्या कहती हैं इस वर्ष की राशियां ?


2
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


ज्योतिष शाश्त्र में 12 राशियां होती है | हर इंसान की राशि और उसका राशिफल उसके जन्म समय, जन्म तारीख और जन्म स्थान पर निर्धारित होता है | आइये जानते हैं, इस साल आपकी राशि क्या कहती हैं |


मेष :-
इस साल इस राशि में धन लाभ और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं | किसी से कोई महंगा तोहफा न लें और मीठी वस्तु का दान दें |

वृष :-
इस वर्ष इस राशि में ख़ुशी और ग़म दोनों स्थिति बराबर चलेंगी | घर में भगवान के आगे हर रोज घी का दीया जलाएं और घर में गुलाब जल डालकर पोछा लगाएं वर्ष भर आपके घर सकारत्मकता बनी रहेगी |

मिथुन :-
इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | घर में अक्वेरियम न रखें और हर रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं | गरीबों को दान दें , इससे लाभ मिलेगा |

कर्क :-
यह वर्ष इस राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा है | इस वर्ष इस राशि के लोगों को सफलता मिलने के योग हैं | खुद हर रोज मिश्री का सेवन रखें और चींटियों को प्रतिदिन गुड़ खिलाएं | आपको इससे आपके हर काम में सफलता मिलेगी |

सिंह :-
इस वर्ष आप नया वाहन ख़रीद सकते हैं | इस वर्ष आपको हानि और लाभ दोनों होने के योग बन रहें हैं | अखरोट और नारियल का दान दें, कोई भी शुभ काम करने से पहले कुछ मीठे का सेवन करें | इससे आपको लाभ होगा |

कन्या :-
यह साल कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर कुछ अच्छा नहीं है | इस वर्ष कन्या राशि की उलझने बाद सकती है | साबुत मूंग दाल को जल में बहाएं, दान देने से और मिट्टी की छोटी सी मटकी से जल का अर्घ देने से आर्थिक परेशानी कम हो सकती है |

तुला :-
इस वर्ष तुला राशि को सुख, समृद्धि और आनंद की प्राप्ति होने के योग हैं | अखरोट और नारियल का दान दें, नेत्रहीन व्यक्ति की सेवा करें आपको इस से लाभ मिलेगा |

वृश्चिक :-
इस वर्ष धन का अच्छा लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है | प्रतिदिन गुनगुने पानी में शहद का सेवन करें , मीठी रोटी बनाकर मजदूरों को दान दें | इससे आपको लाभ मिलेगा और सभी प्रकार के नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे |

धनु :-
यह वर्ष धनु राशि के लिए मानसिक परेशानी देने का योग बना रहा है | परन्तु कुछ पूजन से आपकी इस परेशानी का हल हो सकता है | हर रोज सूर्य को जल चढ़ाएं, गाय को घी की रोटी खिलाएं, हर शनिवार काली दाल की खिचड़ी काला नमक डालकर दान दें | इससे आपकी मानसिक परेशानी दूर होंगी |

मकर :-
इस वर्ष आपको धन का खर्च अधिक होने का योग है, इसके लिए यह जरुरी है आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करें | दूध मिले जल से स्नान करें, गरीबों को दान दें, नेत्रहीन लोगों को तौलिया और भोजन का दान दें | इससे आपको लाभ होगा , अपने बेवजह के खर्चों को कम कर करें और थोड़ा दान पुण्य करें |

कुम्भ :-
कुम्भ राशि वालों को लाभ और आनंद की प्राप्ति का योग बन रहा है | चांदी के बर्तन का प्रयोग करें, सोने को धारण करें , काले रंग की चीज़ों और वस्त्रों का त्याग करें |

मीन :-
मीन राशि के लिया यह वर्ष कुछ खास नहीं है | मीन राशि के लिए इस वर्ष भाग्यबल में कमी होने की सम्भावना है | इस वर्ष किसी प्रकार का कोई क़र्ज़ न लें और अगर किसी से लिया भी है तो उसको तुरंत ही लौटा दें | प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं |

Letsdiskuss (Courtesy Samachar Jagat )


1
0