| Updated on February 24, 2022 | Health-beauty
कौन सी चीज़ें दूध के साथ कभी ना खाएं?
@trrishnabhattacharya6847 | Posted on June 1, 2019
@setukushwaha4049 | Posted on February 19, 2022
•दूध पीने के बाद तुरंत दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि आप दूध और दही साथ मे खाते है, तो आपका पेट खराब भी हो सकता है।
•दूध पीने से प्रोटीन मिलती है, लेकिन दूध के साथ मांस नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यदि आप दूध पीने के बाद तुरंत मांस सेवन करने से एलर्जी भी हो सकती है।
•दूध पीने के बाद खट्टे फलो जैसे :-संतरा,नीबू,इमली, आडू,आनानास आदि का सेवन दूध के साथ गलती से भी नहीं करना चाहिए,क्योंकि ऐसा करने से पाचन क्रिया सबंधी कई सारी समस्याऐ हो सकती है।

दूध हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे हम दूध के साथ खा लेते हैं तो वह हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं कि आप को दूध के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
नमकीन या चिप्स :-
दूध के साथ नमकीन या चिप्स जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इन में नमक के कारण दूध में मौजूद पूरा प्रोटीन नहीं मिल पाता है। और इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकते हैं।
मछली:-
मछली इसका तासीर गर्म होता है और दूध का तासीर ठंडा होता है यदि आप इन्हें साथ में सेवन करते हैं तो गैस और एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा दूध के साथ मिर्च, प्याज, दही, नींबू इन सभी चीजों का भूलकर भी दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।