ऐसा क्या हुआ जो प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिर पर गिलास दे मारा ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Brij Gupta

Optician | Posted on | Entertainment


ऐसा क्या हुआ जो प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिर पर गिलास दे मारा ?


6
0




Software engineer at HCL technologies | Posted on


नमस्कार ब्रिज जी , प्रियंका चोपड़ा के फैन को उनका ऐसा करना जितना अजीब लगा है उतना ही वो उनके ऐसा करने काकारण जानना चाहते है |


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और अपनी सीरीज 'क्वांटिको' के सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं | लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उनके फैन्स हैरान रह जाएंगे | प्रियंका चोपड़ा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी एक्टिव हैं और अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है |


इस वीडियो में वे गिलास के साथ नजर आ रही हैं | पहले वे गिलास में वाइन का सिप लेती हैं और फिर थोड़ी देर बाद वे गिलास को अपने सिर पर दे मारती हैं | वाकई ये वीडियो काफी अजीब है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ दिए कैप्शन में यह बात समझाई है कि आखिर उन्हें ऐसा करने पर क्यों मजबूर होना पड़ा है | प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से घर से दूर हैं और वे अमेरिका के न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रही हैं | उनका कहना है कि - " ऐसा तब होता है जब आप नाइन से वाइन तक काम करते हैं...इसे घर पर करने की कोशिश न करें, खराब दिन गुजरने के बाद मैंने यह फैसला लिया | ओके ओके मैं इसे नहीं करूंगी "


प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायक और 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। अमेरिका में वे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रही और मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया जहाँ उन्हे सन 2000 की मिस वर्ल्ड ख़िताब को जितने वाली मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय थी।



Letsdiskuss



8
0

| Posted on


आज यहां पर सवाल पूछा गया है कि ऐसा क्या हुआ था कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सर पर गिलास दे मारा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक है वही प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था जिसमें वे वाइन की गिलास को अपने सिर पर तोड़ती नजर आ रही है कहा जा रहा है कि क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने गुस्से में ऐसा किया था।और इस समय प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में स्थित अपने घर पर हैं।Letsdiskuss


3
0