Astrology

ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जपने से क्...

image

| Updated on October 4, 2023 | astrology

ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जपने से क्या होता है?

3 Answers
690 views
M

@meenakushwaha8364 | Posted on September 19, 2023

ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र जपने से कई सारे फायदे होते है,आपने भी इस मंत्र को कई बार सुनाहोगा । असल मे बहुत से लोग चलते फिरते इस मंत्र का जाप करते रहते है,यह भगवान कृष्ण का मंत्र है इस मंत्र के जाप का मतलब है कि हे भगवान वासुदेव मैं आपको दिल से नमन या नमस्कार करता
हूं । वासुदेव कृष्ण को कहा ‌‌‌जाता है कई लोग इस मंत्र का जाप कई सालों से करते आ रहे हैं।

दोस्तों आपको बता दूँ कि ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र मैंने खुद जपा है और लम्बे समय तक जाप किया था।दरअसल पहली बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना आसान नहीं होता है। ‌‌‌क्योंकि हमारे अंदर पहले बहुत सी गलत आदतें होती हैं। जैसे - जैसे इस मंत्र का जाप करते जाते है,उसके बाद हमारे अंदर धीरे -धीरे सुधार आता जाता है। क्योंकि पहली बार ऐसा होता है कि आप इस मंत्र का जाप करते समय बीच मे ही कुछ मंत्र बोलना भूल जाते है,‌‌‌लेकिन जैसे -जैसे इस मंत्र का जाप करते चले जाओगे वैसे -वैसे आपके अंदर सुधार होता जाएगा।Letsdiskuss

और पढ़े--गायत्री मंत्र व मंत्र के प्रत्येक शब्द की व्याख्या करे?

1 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on September 20, 2023


दोस्तों अपने ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र को सुनते जरुर सुना होगा इस मंत्र को बहुत से लोग घूमते फिरते भी जब करते रहते हैं आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे इस मंत्र के बारे में। इस मंत्र का मतलब है कि यह भगवान वासुदेव में आपको प्रणाम करता हू। इस मंत्र का जाप करना सरल नहीं है क्योंकि जब आप धीरे-धीरे इस मंत्र का जाप करने लगते हैं तो आपके अंदर जो भी बुराइयां है वह धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और आप सही मार्ग की ओर अग्रसर होने लगते हैं। इसीलिए बड़े बुजुर्ग हमेशा मंत्र का जाप करते रहते हैं जिससे वह हमेशा सदमार्ग पर ही आगे बढ़े। और इसका प्रभाव आप खुद के ऊपर भी देख सकते हैं यदि आप कई समय से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको अपने आप में सुधार देखने लगेगा। फिर आप किसी भी गलत काम को करने के बारे में नहीं सोचेंगे। इसीलिए आपको दिन में कम से कम एक बार इस मंत्र का जाप तो करना ही चाहिए।

Letsdiskuss

और पढ़े- सार्वभौमिक मंत्र क्या होता है?

1 Comments
A

@anjalipatel3903 | Posted on October 4, 2023

ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करने से क्या होता है चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र को भगवान विष्णु जी का सबसे प्रमुख मंत्र माना जाता है।इसके अलावा इस मंत्र को मुक्ति का मंत्र भी कहा जाता है।पुराणों में इस मंत्र का जिक्र किया गया है कि जो लोग इस मंत्र का जाप करते हैं उन्हें मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंत्र को मुक्ति मंत्र कहते हैं। इस मंत्र का असल मतलब यह होता है कि भगवान वासुदेव में आपको प्रणाम करता हूं या करती हूं।इस मंत्र का जाप करते हुए हम भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण जी को प्रणाम करते हैं।और इससे जीवन की कामना करते हैं। इस मंत्र का जाप करने से हमारे अंदर की जो बुराइयां होती है धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है।

Letsdiskuss


और पढ़े- क्या तंत्र मंत्र से किसी औरत को वश में किया जा सकता है?

1 Comments