पोखरण परीक्षण के बाद भारत की परमाणु नीति में कौन से बदलाव आए - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

A

Anonymous

Blogger | Posted on | others


पोखरण परीक्षण के बाद भारत की परमाणु नीति में कौन से बदलाव आए


0
0




Blogger | Posted on


भारत ने पोखरण में दो बार परमाणु परिक्षण किये है। जब पहली बार परमाणु परिक्षण किया तब इंदिरा गाँधी देश की प्रधानमंत्री थी और दूसरी बार किया तब अटलबिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री पद पर थे। पहली बार का परमाणु परिक्षण तो दुनिया के सामने यह प्रदर्शन का मौक़ा था की भारत भी अब अणु बम बना सकता है और तकनिकी रूप से उस ने काफी प्रगति कर ली है पर जो दूसरी बार परिक्षण किया गया वो सिर्फ एक दिखावा था और वैसे देखा जाए तो वास्तव में उसकी कोई जरुरत नहीं थी।

 

Letsdiskuss

 
पहली बार के परिक्षण से भारत को विश्व के उन देशो में स्थान मिला जो की परमाणु शक्ति बन चुके थे और पडोसी मुल्क जो की भारत से जंग करने के लिए हमेशा उत्सुक थे उनको एक सन्देश था की अब की बार अगर जंग हुई तो अंजाम बहुत बुरा हो सकता है। इतना ही नहीं विश्व के अन्य विकसित देशो के साथ भारत की तुलना और गणना भी होने लगी की जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी फ़ायदा हुआ। जो देश भारत को नजरअंदाज करते थे उनको भी समाज आ गया की अब भारत बहुत ही बदल चुका है। देशकी जो छवि धूमिल हो चुकी थी वो ऐसे परीक्षणों से काफी सुधर गई और इस से विविध क्षेत्रो में देश का नाम और बढ़ा।

 


0
0