माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड सफर कैसा रहा और उनकी सबसे बेहतरीन फिल्में कौन सी है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

हीना खान

Makeup artist,We MeGood | Posted on | Entertainment


माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड सफर कैसा रहा और उनकी सबसे बेहतरीन फिल्में कौन सी है?


4
0




Choreographer---Dance-Academy | Posted on


बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित , आज उनका जन्म दिन है | माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ | माधुरी दीक्षित ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा तब से लेकर आज तक उनका जलवा बरक़रार है | उनके जन्म दिन पर जानते हैं उनके बारें में कुछ अनसुनी और दिलचस्प बातें -

 

- माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित अपनी बेटी माधुरी को डॉक्टर बनाना चाहते थे।
 
- माधुरी दीक्षित ने अपनी पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से की और अपनी कॉलेज की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरी की |
 
- माधुरी दीक्षित को बचपन से ही डांस का शौक था और उन्होंने अपनी 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था |
 
- जब माधुरी दीक्षित आठ साल की हुई तब उन्होंने एक क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया |
 
 Letsdiskuss
 
- अब बात करते हैं माधुरी के फ़िल्मी करियर की , उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म "अबोध" के साथ की | हालांकि यह फिल्म ज्यादा चली नहीं इस फिल्म के साथ उन्हें नाकामी झेलनी पड़ी |
 
- माधुरी दीक्षित की फिल्म तेज़ाब से उनकी किस्मत चमकी और उस फिल्म के एक गीत ने उन्हें और उनके डांस को बहुत प्रसिद्द किया | उसके बाद उनकी डांस ने पूरी दुनिया को उनका दीवाना बना दिया |
 
- माधुरी दीक्षित की निजी ज़िंदगी की बात की जाए तो उन्होंने साल 1999 में डॉ.श्रीराम नेने के साथ शादी की और उनके दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने।
 
- माधुरी दीक्षित की कुछ प्रसिद्द फिल्में - ‘दिल’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है' जैसी कई सुपर हिट फिल्म हैं |
 
Madhuri Dixit Birthday: 4 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नावाजी  जा चुकी हैं माधुरी दीक्षित, जानिए उनके बारे में | Madhuri Dixit Profile Age  Career Biography Wiki ...
 
 
माधुरी दीक्षित के प्रसिद्ध फिल्मों के गीत -
 
फिल्म ;- कलंक
 
 
 
फिल्म :- राजा
 
 
फिल्म :- दिल तो पागल है
 
 
फिल्म :- हम आपके हैं कौन
 
 
फिल्म :- देवदास
 
 
फिल्म :- पुकार
 

 


2
0

Occupation | Posted on


माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड सफर बहुत ही अच्छा रहा है वह आपने करियर मे जैसे -जैसे आगे बढ़ी, वैसे -वैसे वह बहुत सी बड़ी -बड़ी फिल्मों में काम की है। मधुर दीक्षित की कुछ बहतरीन फिल्मे -आरजू,वजूद' फ़िल्म,ये रात हैं प्यार के' और 'हम तुम्हारे हैं सनम'आदि जैसी फिल्मो मे उन्होंने काम किया हैं। वर्ष 2002 में, माधुरी दीक्षित ने फ़िल्म 'देवदास' फ़िल्म मे काम किया जो उस समय की सबसे महंगी बॉलीवुड फ़िल्म देवदास थी।

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बारे में कौन नहीं जानता है बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को जिन्हें बॉलीवुड में धक धक गर्ल के नाम से जाना जाता है इन्होंने अपने फिल्म करियर में हर एक छोटे और बड़े एक्टर के साथ काम किया है माधुरी दीक्षित जी का जन्म मुंबई शहर में हुआ था। खैर चलिए अब बात करते हैं कि माधुरी दीक्षित जी का बॉलीवुड में सफर कैसा रहा और उनकी सबसे बेहतरीन फिल्में कौन-कौन सी हैं।

बॉलीवुड के सफर में माधुरी दीक्षित जी का सफर बहुत ही अच्छा रहा। माधुरी दीक्षित जी के कुछ बेहतरीन फिल्मों के नाम है पुकार, देवदास,राजा, दिल तो पागल है, तेजाब।Letsdiskuss


0
0