ओवेरियन कैंसर क्या होता है, जानें इसके क...

S

| Updated on February 4, 2020 | Health-beauty

ओवेरियन कैंसर क्या होता है, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार ?

1 Answers
1,069 views
P

@poojamishra3572 | Posted on February 4, 2020

ओवेरियन कैंसर अंडाशय की बीमारी है। अंडाशय महिलाओं में पाई जाने वाली प्रजनन ग्रंथियां हैं। अंडाशय प्रजनन के लिए अंडों का उत्पादन करता है। अंडे फैलोपियन ट्यूब्स से गर्भाशय में जाते हैं।जिससे महिलाओं में हारमोंस एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन का मुख्य स्त्रोत है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में अंडाशय का कैंसर एक आम समस्या बनता जा रहा है। महिलाओं में होने वाले अन्य सभी कैंसर में ओवरी में कैंसर कोशिकाओं का विकास होने की संभावना लगभग 4 प्रतिशत है। हालांकि यह एक तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है और महिलाओं में मृत्यु का बड़ा कारण बनता जा रहा है लगभग तीन चौथाई महिलाओं में इसका निदान तीसरी या चौथी स्टेज में हो पाता है।

 

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

 

- समय से पीरियड्स न होना।

- शरीर के किसी भी हिस्से पर अनचाहे बालों का उगना।

- गर्भधारण के दौरान समस्या होना।

- अचानक हद से ज्यादा वज़न बढ़ना।

- पेट हमेशा फुला हुआ महसूस होना।

- बार-बार पेट में दर्द होना।

- गैस बनना और दस्त लगना।

 

ओवेरियन कैंसर के कारण

 

- डायबिटीज

- हाई ब्लड प्रेशर

- मोटापा

- ज्यादा तनाव

- मेनोपोज तथा एनीमिया

 

इलाज का तरीका

 

कंट्रासेप्टिव पिल्स

सर्जरी

कीमोथेरेपी

टार्गेटेड थेरेपी( इस इलाज में उन दवाइयों का प्रयोग होता है जो बिना सामान्य सेल्स को प्रभावित किए हुए कैंसर के सेल्स को पहचान कर उनको खत्म करते हैं)

 

Article image

0 Comments