नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं सिचुएशनशिप क्या है? शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि सिचुएशनशिप क्या है।
सिचुएशनशिप हिंदी के दो शब्दों सिचुएशन और रिलेशनशिप को मिलाकर बनाया गया है। सिचुएशन शिप में सब कुछ परिस्थिति पर निर्भर करता है। इसमें रोमांस और फिजिकल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दो लोग साथ में आ सकते हैं। कई बार लोग सिचुएशनशिप एक दूसरे के साथ सिर्फ वक्त बिताने के लिए भी साथ आ सकते हैं।इसलिए अलग-अलग लोगों के लिए इसके मायने अलग हो सकते हैं।इस रिश्ते में साथी बिना कुछ एक्सप्लेन किए दूसरे साथी को छोड़ सकता है।
तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि क्यों पसंद कर रहे हैं युवा सिचुएशनशिप में रहना -
नई जनरेशन किसी भी शर्त पर अपनी आजादी के साथ समझौता नहीं करना चाहती है, वे अपने मुताबिक जीवन जीना चाहते हैं और खुद को स्वतंत्र रखना चाहते हैं।दरअसल, जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो अपना साथी की बातों पर ध्यान देना होता है जिससे उनकी आजादी छिन जाती है।इसके साथ ही रिलेशनशिप एक जिम्मेदार रिश्ता होता है, इसलिए जब कोई इंसान कमिटमेंट या जिम्मेदारी जैसी चीजों से बचना चाहता है तो वो सिचुएशनशिप में रहना पसंद करता है।
इसके अलावा जब किसी इंसान को अपने पहले प्यार में धोखा या सफलता नहीं मिलती तो मात्र एंजॉयमेंट के लिए सिचुएशनशिप में आना पसंद करता है। वही जो लोग पार्टनर को कमिटमेंट देने या जिम्मेदारी लेने से डरते हैं तो वह भी सिचुएशनशिप में आना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें साथी से कई वादा यह कमिटमेंट करने की आवश्यकता नहीं होती है।
अब तो आपको सिचुएशनशिप के बारे में जानकारी हो ही गई होगी तो अगर हमारा पैराग्राफ आपको अच्छा लगा हो तो लाइक और कमेंट कर दे।

