Others

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी सलाह क्या है?

M

| Updated on July 31, 2022 | others

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी सलाह क्या है?

4 Answers
725 views
M

@manishsingh2928 | Posted on November 25, 2020

कुछ सलाह हैं जो लड़कियों को अपने दिमाग में रखनी चाहिए:
  • पेशा चुनना: आप में से कुछ भारत में रह रहे हैं और हैटके पेशे को चुनना थोड़ा कठिन है। खेल, रक्षा, मॉडलिंग कुछ ऐसे हैं जो शुरू होने से पहले ही नकारात्मकता के साथ शुरू होते हैं। मैं कहता हूं कि दिल से सोचिए, उस पेशे के साथ आप 10 से 15 साल बाद कैसा महसूस करेंगे। माता-पिता, समाज आपको तब तक नहीं कहेंगे जब तक आप एक उदाहरण नहीं बन जाते, इसलिए बिना स्पष्टीकरण दिए कड़ी मेहनत करते रहें या तर्कों पर समय बर्बाद करते रहें।
  • अपने दोस्तों को समझदारी से चुनें: जीवन के इस चरण में हम में से अधिकांश असफल हो जाते हैं। ऐसे दोस्त खोजें जो आपके साथ न केवल सेल्फी में बल्कि आपके जीवन में भी हो। जो आपको करियर और लोगों को चुनने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। कभी-कभी आप उनसे नफरत करते हैं, क्योंकि वे कह सकते हैं कि आप पसंद नहीं करेंगे लेकिन यह तथ्य हो सकता है। लड़के, जब आप मासिक धर्म चक्र के बारे में बात करते हैं, तो यौन शिक्षा आप भी उनसे दूर भागते हैं। क्योंकि आप भी इंसान हैं और उन्हें समझने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • जागरूक और पर्याप्त रूप से मजबूत बनें: चलो पार्टी के युग में, बाओ होना जागरूक रहें। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन आपको भावनात्मक रूप से मजबूर होने पर भी अपनी सीमा निर्धारित करनी चाहिए। अज्ञात लोगों के साथ पार्टी न करें, देर रात तक घूमें, लेकिन इसे कम से कम एक व्यक्ति को बताएं। शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहें या कुछ उपकरण हों जो मुसीबत में होने पर मददगार हो सकते हैं। किसी पर भी निर्भर न हों क्योंकि जीवन में ऐसे हालात आते हैं जब आप निर्णय लेने वाले होते हैं।
  • वफादार और सच्चा बनें: जब हम घर या बाहर नहीं होते हैं तो कभी-कभी माता-पिता को पता नहीं होता कि हम क्या कर रहे हैं। अधिकांश समय सच बोलें जो आपको भविष्य के लिए विश्वास बनाने में मदद करेगा। लड़कों को धोखा मत दो (हर लड़की को नहीं) क्योंकि आप जो महसूस करते हैं, वे भी ऐसा ही महसूस करते हैं। अपने माता-पिता को पहली प्राथमिकता दें क्योंकि कोई प्रेमी या पति उनकी जगह नहीं ले सकता।

Article image


0 Comments
A

@ashahiremath2356 | Posted on August 26, 2021

अपने आपको प्राथमिकता देने में हिंदुस्तानी ही नहीं पूरे विश्व की स्त्रियों को झिझक होती है-- खुद को अहमियत देने का मतलब स्वार्थी होना नहीं है | बड़प्पन दिखाना है, तब भी खुद को भूल कर बिल्कुल नहीं | आखिर दूसरे के लिए जीना है तो पहले खुद का जीवन देखना होगा।

निरंतर प्रयासः

मुश्किलों में लड़ने का जज्बा स्त्रियों में विश्वास जगाना कि अगर आप वाकई में कुछ पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको निरंतर प्रयास करना होगा |

Article image

अपना करियरः

  • आज के समय में संगीत का क्षेत्र रोजगार की गारंटी बनकर उभरा है। स्कूलों में टीचर के अलावा म्यूजिक एल्बम के माध्यम से भी अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है। स्लेट परीक्षा से केवल किसी राज्य विशेष में लेक्चररशिप की पात्रता प्राप्त होती है, वहीं नेट परीक्षा में सफलता राष्ट्रीय स्तर पर लेक्चररशिप की पात्रता प्रदान करती है।
  • बिजनेस मैनेजमेंट आज एक आकर्षक कैरियर के रूप में स्त्रियों (लड़कियों) द्वारा पसंद किया जा रहा है। जिस तेजी से सरकारी क्षेत्रों का निजीकरण हो रहा है, उससे इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं का जैसे अंबार लग जाएगा।
  • जीवन में बहुत कुछ एक पल में बदल जाता है। एक क्षण में चांद ढलता है, एक लम्हे में सूरज उगता है, मुश्किलों के अंधेरे से निकलने के बाद जिंदगी का हर लम्हा खुशगवार होता है। इसे महसूस करें, जिए और बीत रहे पलों को यादों के एल्बम में संजो ले....
0 Comments
A

@arjunkumar7099 | Posted on August 27, 2021

लड़कियों को सलाह देने के क्रम में, मै उनसे कई बाते कहना चाहता हूँ, जैसे

करियर के संबंध में- लड़कियों को करियर के संबंध में अच्छे फील्ड पर ध्यान देना चाहिए।

स्वास्थ्य पर ध्यान - लड़कियों को स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए, फास्ट फूड जैसे चाऊमीन मोमोज बर्गर पिज़्ज़ा गोलगप्पा आदि का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता इसके सेवन से अनावश्यक मोटापा व कई बीमारियां होती है।

उचित मित्रों का चयन - अच्छे मित्रों का होना जीवन में बहुत जरूरी होता है चाहे वो लड़के हो या लड़कियां। लड़कियों को सदैव ऐसे लोगों को अपना मित्र बनाना चाहिए जो सभ्य समझदार व्यवहारिक व गुणवान हो।

अच्छा जीवनसाथी का चयन - जब बात लड़कियों की शादी की आती है तो सभी मां बाप यही चाहते हैं कि उनकी बेटी की शादी एक अच्छे लड़के से हो। इस संबंध में लड़कियों को एक अच्छे पति को चुनने की परख होनी चाहिए। उन्हें एक आदर्श, भावनाओं को समझने वाला व नशा न करने वाला आदि गुणों से युक्त पति को चुनना चाहिए।

Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 31, 2022

लड़कियों के लिए सबसे अच्छी सलाह यह है कि उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए :- जैसे

सभी लड़कियों की अपनी अपनी अलग अलग सोच और इच्छा होती है कि उन्हें आगे चलकर क्या करना है. तो उन लड़कियों के लिए यह सलाह है कि वे पढ़ लिख कर अच्छी सी जॉब करें, जिन्हें बिजनेस करना वह बिजनेस करें, जिन्हें मॉडलिंग करना होगा मॉडलिंग भी कर सकती हैं, और जिन्हें जीवन में और भी आगे जाना है तो वह आईपीएस आईएएस की तैयारी कर सकते हैं. यदि वह सफल हो जाती हैं इनमें तो उनकी पूरी लाइफ बन जाएगी. मैं तो लड़कियों को यही सलाह दूंगी कि वह अपने जीवन में कुछ ना कुछ करके दिखाएं यहां वहां व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें।Article image

0 Comments