सोयाबीन भिगोकर खाने से क्या फायदा होता है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Himani Saini

| Posted on | food-cooking


सोयाबीन भिगोकर खाने से क्या फायदा होता है?


9
0




Blogger | Posted on


दोस्तो, आज भी भाग दौड़ भरी ज़िंदगी मे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन कोई नही कर पाता। 

व्यस्त जीवन में जंक फूड ने अपना बड़ा स्थान बना लिया है। जो लोग थोड़ा भी अपने लिए सजग है वह माँस, अंडा मछली का सेवन करके अपनी शरीर के लिए जरूरी प्रोटिन आदि की मात्रा को पूर्ण कर लेते है लेकिन जो व्यक्ति शाकाहारी है वह शरीर की दैनिक जरूरतों को कैसे पूरा करे? 

तो शाकाहारी व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा फूड सोयाबीन है। यह एक फली है। इसमे भरपूर मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है। इसक सेवन के पश्चात किसी कर सुपर फूड खाने की आवश्यकता नही पड़ती है। 

इसको भीगा कर खाने के अनेको फायदे है। यह शरीर को तंदुरस्त और फुर्तीला बनाता है। इसमे मौजूद विटामिन ए, बी, डी, ई, कार्ब्स, आयरन, प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते है। 

यदि आपका वजन कम है तो भीगे हुए सोयाबीन का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं। इसमे वजन बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते है। 

यह बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करकेे उसे अच्छे कोलेस्ट्रॉल मे बदलता है। 

इसके सेवन करने से रक्त प्रवाह अच्छे से होता है। जो हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है और हार्ट को स्वस्थ रखता है। 

यह मानसिक रोगियों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमे हर्मोंस को कंट्रोल करने की क्षमता होती हैं। 

इसमे पाया जाने वाले आइसोफ्लेवोन्स कैंसर जैसे खतरे को कम करता है। 

ऐनिमिया की बीमारी से निजात पाने के लिए सोयाबीन का सेवन भीगा कर करने से फायदा मिलता है। 

इसमे लेसिथिन नामक तत्व पाया जाता हैं जो लिवर के लिए लाभदायक होता है। 

सोयाबीन का सेवन अधिक मात्रा  मे नही किया जाना चाहिए। प्रतिदिन केवल 100ग्राम सोयाबीन का ही सेवन किया जाना चाहिए। 

35 ग्राम प्रोटीन प्राप्त करने के लिए हमे 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन करना पड़ता है। 

मध्य प्रदेश सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। 

 

 

 

 

Letsdiskuss

 

 


4
0

| Posted on


शायद आपको सोयाबीन के फायदे के बारे में पता नहीं होगा इसलिए आज मैं आपको यहां पर बताने वाली हूं कि यदि आप सोयाबीन को भिगोकर खाते हैं तो आपको कौन-कौन से फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

 

 सोयाबीन भिगोकर खाने के एक नहीं अनेक फायदे हैं:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की सोयाबीन को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। क्योंकि इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। और तो और सोयाबीन में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं यह टीवी जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाव करता है।

 

भीगा हुआ सोयाबीन डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है :-

आजकल देखने को मिल रहा है कि खानपान की गड़बड़ी की वजह से डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। और डायबिटीज में हेलो ग्लिसमिक इंडेक्स वाले  फूड्स खान की सलाह दी जाती है। इसलिए मैं आपको बता दूं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सोयाबीन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है सोयाबीन खाने से शरीर में शुगर को मैनेज करने में फायदा मिलता है। और यदि आप सोयाबीन को भिगोकर कहते हैं तो शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस ठीक रहता है।

 

भीगा हुआ सोयाबीन हार्ट के लिए होता है फायदेमंद:-

यदि आप चाहते हैं कि आपका हार्ट हमेशा हेल्दी बना रहे। तो इसके लिए आपको रोजाना भीगा हुआ सोयाबीन खाना होगा। क्योंकि सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपका  हार्ट हेल्दी तो रहेगा ही और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में भी मदद मिलती है।

 

यदि आप भीगा हुआ सोयाबीन का सेवन करते हैं तो वजन कम करने में भी मिलती है मदद :-

आज के समय में लोग मोटापे की समस्या से परेशान है क्योंकि मोटापे की समस्या आज एक गंभीर समस्या बन गई है। और मोटापे की वजह से कई सारी बीमारियां भी होने लगती है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि मोटापा कम हो जाए तो आपको भीगा हुआ सोयाबीन खाना होगा। क्योंकि इसको खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है।

 

 

 

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


जैसा कि आप जानते हैं कि सोयाबीन प्रोटीन का भंडार होता है। और सोयाबीन की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन शरीर में पचाने के बाद यूरिक एसिड भी नहीं बनाता है। दोस्तों शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है सोयाबीन। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सोयाबीन को भिगोकर खाने से हमारे सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

 

सबसे पहले जानते हैं कि सोयाबीन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं:-

दोस्तों सोयाबीन में प्रोटीन,हेल्दी फैट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी,विटामिन ई, कार्ब्स, आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यदि आप नियमित रूप से संतुलित मात्रा में सोयाबीन का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को अनेक फायदे मिलेंगे।

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है सोयाबीन:-

अक्सर देखा जाता है कि खान-पान में गड़बड़ी होने की वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। और डायबिटीज में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सोयाबीन बहुत फायदेमंद है सोयाबीन के सेवन से शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है और यदि आप सोयाबीन को भिगोकर कहते हैं तो शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस ठीक रहता है।

 

सोयाबीन हार्ट के लिए होता है फायदेमंद:-

यदि आप अपने हाथ को हमेशा हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो आपको भीगा हुआ सोयाबीन खाने की आदत डालनी होगी क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में भी मदद मिलती है। दोस्तों सोयाबीन में एंटी इन्फ्लेमेटरी के भी गुण पाए जाते हैं जो आपके हाथ को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद करते हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 


3
0

| Posted on


चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि सोयाबीन भिगोकर खाने से क्या फायदा होता है। शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट का ठीक होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व गुन सिर्फ शरीर को फिट और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाते हैं। सोयाबीन पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। सोयाबीन में प्रोटीन हेल्दी फैट्स  काबर्स विटामिन-ए , विटामिन-बी , विटामिन-डी, विटामिन-ई ,आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि सोयाबीन भिगोकर खाने के फायदे :- 

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण :- खानपान में गड़बड़ी की वजह से डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज में लोग ग्लिसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सोयाबीन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की ठीक मात्रा पाई जाती है और शरीर को इसका सेवन करने से शरीर में शुगर को मैनेज करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा भिगोया हुआ सोयाबीन खाने से शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस ठीक रहता है।

 

हार्ट के लिए फायदेमंद :- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना भिगोया सोयाबीन खाना चाहिए। सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा सोयाबीन में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

 

वजन कम करने के लिए फायदेमंद:- आज के समय में मोटापा एक बड़ी और गंभीर समस्या बन गया है। मोटापे की वजह से शरीर आने बीमारियां भी होने लगती है मोटापा कम करने के लिए रोजाना भिगोया सोयाबीन खाना फायदेमंद होता है।इसका सेवन करने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 


3
0