किन चीज़ों को भिगो कर खाने का फायदा है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Brij Gupta

Optician | Posted on | Health-beauty


किन चीज़ों को भिगो कर खाने का फायदा है?


10
0




Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


आज के समय में लोग जहां कई सारी बीमारी से जूझ रहे हैं और इतना ही नहीं वो खुद पर ध्यान नहीं देते | ऐसे में उनका वक़्त पर खाना न खाना और कुछ भी खा लेना उनके स्वास्थ को ख़राब कर सकता है | कई लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत फिकरमंद होते हैं, और अपनी सेहत का ख़्याल रखते हैं | आइये आज आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारें में बताते हैं जिनको भीगा कर खाना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है |


मूंग दाल :-
वैसे तो मूंग दाल खाना आपके स्वास्थ को बेहतर बनाता है | बीमारी में अक्सर डॉक्टर भी मूंग दाल की खाने की सलाह देता है | मूंग दाल की खिचड़ी भी खाना कई लोग पसंद करते हैं | मूंग दाल में फाइटिक एसिड होता है, इससे किडनी की परेशानी दूर होती है और इसके सेवन से डाइजेशन ठीक रहता है |
मूंग दाल को अंकुरित कर के खाना आपके शरीर में कई चीज़ों के खतरे को रोकता है | ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारी को अंकुरित मूंग दाल कम करता है |

Letsdiskuss (Courtesy : acchitips )

जीरा :-
जीरा लोग सब्जी और दाल बनाते वक़्त प्रयोग करते हैं | अगर आप जीरे को भीगा कर उसका सेवन करते हैं तो इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम दिल की बीमारियां दूर करता है | इतना ही नहीं भीगा हुआ जीरा BP को नियंत्रित करता है | अगर आप जीरे का पानी पीते हैं तो उससे आपको आयरन मिलता है, जो की आपके शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है |

(Courtesy : Ifunmate )

मेथीदाना :-
मेथी दाने में फॉस्फोरस पाया जाता है और अगर इसका सेवन किया जाता है तो इसका सेवन आपके दांत और हड्डियां दोनों मजबूत रखता है और मेथी का पानी रोज पीने से किडनी में हुई पथरी की शिकायत को नियंत्रित करता है |

(Courtesy : Samachar Jagat )



5
0

Occupation | Posted on


•जिन व्यक्तियों को कब्ज और गैस की समस्या होती है उनको रोजाना मुंग दाल को पानी मे भिगो कर, मूंगदाल का सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है, क्योंकि मुंग मे विटामिन सी, प्रोटीन तथा फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।

•जिन व्यक्तियों को एनीमिया की समस्या होने पर पानी मे मुनक्का भिगो कर सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि मुनक्का पैटेशियम,आयरन और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।

Letsdiskuss


5
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


  • आप रोजाना ड्राई फ्रूट को फुलाकर सुबह खा सकती हैं। जैसे - किसमिस अखरोट, बादाम, काजू आदि। अगर आप रोजाना अखरोट को फुलाकर खाएंगे तो इससे वजन भी कम होता है। यह हड्डियों को भी काफी मजबूत बनाती है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • आप रोजाना मेथी के दानों को भी फुलाकर सुबह खा सकती हैं इससे शरीर का दर्द कम होता है।
  • रोजाना चना और मूंगफली फुला कर खाने से शरीर को ताकत मिलती है और हड्डियां भी मजबूत होती है। क्योंकि,चने में कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।Letsdiskuss


4
0

| Posted on


आज के समय में है लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत ही चिंतित रहते हैं क्योंकि सही खानपान ना होने की वजह से लोगों के अंदर कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप किन चीजों को भिगोकर खा सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप अलसी को पानी में भिगोकर रोजाना सेवन कर सकते हैं क्योंकि अलसी को पानी में भिगोकर खाने से बॉडी के बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है जो हमारे दिल के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ ही पूरे बॉडी को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

आप मूंग को पानी में भिगोकर सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से दिल की बीमारी को कम किया जा सकता है साथ ही कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।Letsdiskuss


4
0