मुहावरों और लोकोक्तियों में क्या अंतर होता है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ramesh Kumar

Marketing Manager | Posted on | Education


मुहावरों और लोकोक्तियों में क्या अंतर होता है?


2
0





लोकोक्ति और मुहावरे में क्या अंतर होता है आइए हम आपको यहां पर विस्तार से बताते हैं।



लोकोक्ति शब्द का अर्थ-

लोक+उक्ति यह दो शब्दों से मिलकर लोकोक्ति शब्द बना है। लोक का मतलब होता है, जनसाधारण या समाज में व्यक्ति से है और उक्ति मतलब उनके द्वारा कहे गए कोई कथन से है।

इस तरह से यह लोकोक्ति का अर्थ हुआ कि जनसामान्य में कोई तकलीफ ऐसा कथन जिसका कोई विशेष अर्थ हो जिसमें व्यंग छुपा हो या जिसका कोई विस्तृत मतलब हो जो उस भाषा में जाना और समझा जाता है उसे लोकोक्ति कहते हैं।

जैसे एग्जांपल है-

नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को गई।

अगर इसका सीधा अर्थ देखा है क्या है तो कोई मतलब ही नहीं है लेकिन इसमें तीखा व्यंग छुपा हुआ है। ऐसे लोगों के बारे में याद रंग भरी उसकी कही जाती है जो वास्तव में अच्छा होने का दिखावा करते हैं लेकिन बुरे कर्मों में लगे होते हैं इसलिए कहा गया है कि नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को गई।

मुहावरा किसे कहते हैं?

मुहावरा लोकोक्ति से अलग होता है। जहां लोकोक्ति में जनसाधारण द्वारा कही गई कोई व्यंग्य या उसमें छिपी हुई गहरी बात होती है। जबकि मुहावरा एक वाक्यांश होता है जिसका अपना अर्थ और उसका लक्षण होता है। जैसे कि अंधे की लाठी मुहावरे का मतलब होता है कि एकमात्र सहारा किसका बाद प्रयोग इस तरह से होगा कि वह तो अपने माता-पिता का एक अंधे का लाठी है अर्थात वह अपने माता-पिता का एक सहारा ही है। इसी तरह से नौ दो ग्यारह होना। पुलिस को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गए। Letsdiskuss

और पढ़े-- मोंटेसरी और पारंपरिक शिक्षा में क्या अंतर है?


1
0

| Posted on


मुहाबरा और लोकोक्ति में अंतर

मुहावरा:- जिस सुगठित शब्द समूह से लक्ष्यणजन्य और कभी-कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है उसे मुहावरा कहते हैं मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। मुहावरे क्रिया के रूप में कार्य कर सकते हैं। मुहावरों का प्रयोग प्राय वाक्य के मध्य में होता है।

जैसे :-

अंजर- पंजर ढीला होना.

अंधे की लाठी होना।

अंग अंग खील उठाना।

लोकोक्ति :- किसी घटना या कहानी से संबंधित अनुभव के सार को व्यक्त करने वाली लोक प्रसिद्ध उक्ति यह कथन को लोकोक्ति या कहावत कहते हैं।लोकोक्ति क्रिया के रूप में कार्य नहीं कर सकती है लोकोक्ति का प्रयोग प्राय वाक्य के अंत में होता है।

जैसे

अंधों में काना राजा।

अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।

अधजल गगरी छलकत जाय।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


मुहावरा और लोकोक्ति में बहुत अंतर पाया जाता है यहां पर हम आपको विस्तार में बताएंगे।

मुहावरा और लोकोक्ति में अंतर :-

मुहावरों में वाक्य अनुसार परिवर्तन होता है जबकि लोकोक्तियां अपने आप में एक पूर्ण वाक्य होती हैं। मुहावरे के अंत में अधिकतर ना आता है। लोकोक्ति में ना का होना समानता नहीं पाया जाता है। मुहावरों में लक्ष्णाशक्ति होती है और लोकोक्ति में व्यंजना शक्ति होती है। मुहावरे का प्रयोग हम बात को घुमा फिरा कर करने के लिए करते हैं जबकि लोकोक्ति तथा मुहावरे मैं उपयोगिता की दृष्टि से भेद पाया जाता है।

मुहावरे का उदाहरण:- ऊंट के मुंह में जीरा।

लोकोक्ति का उदाहरण:- नाच ना आवे आंगन टेढ़ा।Letsdiskuss


1
0