स्पंज केक बनाने की आसान विधि क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Sweety Sharma

fitness trainer at Gold Gym | Posted on | Food-Cooking


स्पंज केक बनाने की आसान विधि क्या है ?


2
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


केक सबसे ज्यादा बच्चों को पसंद आता है | आज आपको स्पंज केक बनाने की आसान विधि के बारें में बताते हैं | आप घर पर ही इस केक को आसानी से और बहुत ही स्वादिष्ट बना सकते हैं, तो आइये जानते हैं स्पंज केक बनाने की विधि |

सामग्री :-
मक्खन - 200 ग्राम
चीनी - 100 ग्राम (बारीक़ पीसी हुई )
अंडा - 3
मैदा - 100 ग्राम
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
वनीला एसेन्स - आधा चम्मच
दूध - 50 ग्राम

Letsdiskuss (Courtesy : Cooking with Dog )

विधि :-
- सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और चीनी डालें और उसको एक साथ अच्छी तरह मिला लें | स्मूथ होने तक उसको मिलाएं ताकि उसमें गुठलियां न बनें |

- इसके बाद उसमें अंडा तोड़कर डालें और उसको भी अच्छी तरह मिला लें | इसके बाद वनीला एसेंस डालकर उसको भी अच्छी तरह मिला लें |

- अब एक दूसरे बर्तन में मैदा और बैकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें | इसके बाद उसको क्रीम वाले बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिला लें |

- मक्खन के मिश्रण के साथ मैदा और बैकिंग पाउडर मिलाने पर अगर मिश्रण सूखा लगे तो उसमें आप दूध डालें और बहुत अच्छी तरह मिला लें |

- अब जिसमें केक बनाना है वो बर्तन लें और उसके चारों और मक्खन लगा दें और उसमें हल्का सा मैदा बर्तन में डालें ताकि मैदा मक्खन के साथ चिपक जाएं और उसके बाद उसमें केक का बना हुआ मिश्रण डाल दें |

- अब 160 डिग्री के तापमान पर उसको ओवन में पकने के लिए रख दें | 35 मिनिट बाद आप केक को बहार निकले और उसको देख लें कि वो सही से पका है या नहीं |

- जब केक पक जाए तो उसको ठंडा होने रख दें और जैसे ही वो ठंडा हो जाए उसको सही आकार में काट लें |

लीजिये स्पंज केक तैयार है |

(Courtesy : Dishes Guru )


1
0