ज्यादा चॉकलेट खाने के क्या नुकसान है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Aditya Singla

Marketing Manager (Nestle) | Posted on | Health-beauty


ज्यादा चॉकलेट खाने के क्या नुकसान है ?


4
0




Content Writer | Posted on


जिस तरह मानव शरीर में किसी भी चीज़ की कमी मनुष्य के शरीर के लिए अच्छी नहीं होती वैसे ही किसी चीज़ का अधिक होना भी अच्छा नहीं होता | साधारणतः यही बात ले लीजिये अगर आपके शरीर में शुगर अधिक है तो डाइबिटीज़ की शिकायत होती है और अगर शुगर कम हो तो ये भी परेशानी वाली बात है |


अक्सर जब भी बच्चे रोते हैं या किसी चीज़ की जिद्द करते हैं तो माँ उन्हें चॉकलेट दे देती है | ऐसे में बच्चों की आदत चॉकलेट की हो जाती है जिसके कारण बच्चों को कई नुक्सान होते हैं | बच्चे हों या बड़े चॉकलेट खाना किसी के लिए अच्छा नहीं होता | ज्यादा चॉकलेट खाने से कई सारी परेशानियां हो जाती हैं |

- हड्डियों पर असर :-
लगातार चॉकलेट खाने से हड्डियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है | मानव शरीर में अधिक चॉकलेट शरीर में आस्टियोपोरोसिस को बढ़ाता है | आस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारी है जो मनुष्य की हड्डियों से पोषक तत्त्व और खनिज को कम करती है, जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और फैक्चर का खतरा बढ़ जाता है |

Letsdiskuss (Courtesy : samacharjagat.com )

अधिक मीठा शरीर में डाइबिटीज़ की शिकायत को बढ़ाता है | अधिक चॉकलेट खाने से शरीर में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ जाती है जो कम उम्र में ही डायबटीज़ का शिकार बना सकती है | अधिक चॉकलेट बच्चे के दिमागी विकास पर भी असर डालती है | इससे बच्चे की कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है |

(Courtesy : Medical News Today )

- मोटापे का कारण :-
अधिक चॉकलेट का सेवन मनुष्य को मोटापे का शिकार बना सकता है | आज कल बच्चे कम उम्र में ही मोटापे की परेशानी से परेशान हो रहे हैं | अधिक चॉकलेट का सेवन शरीर को अंदर से फुला देता है जिसके कारण मोटापा बढ़ता है |

(Courtesy : Onlymyhealth )


2
0

| Posted on


यदि आप भी ज्यादा मात्रा में चॉकलेट का सेवन करते हैं तो आप भी हो जाइए सावधान नहीं तो आप भी तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं जैसे कि नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं।

ज्यादा मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से हड्डियां कमजोर हो जाती है, माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, अनिद्रा की समस्या हो सकती है।ज्यादा मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। चॉकलेट का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है क्योंकि चॉकलेट में ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता है।Letsdiskuss


2
0