प्रियंका चोपड़ा की कांन्स फिल्म फेस्टिव...

R

| Updated on May 19, 2019 | Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की कांन्स फिल्म फेस्टिवल में पहनी हुई घड़ी की क्या कीमत है?

1 Answers
984 views
P

@poojamishra3572 | Posted on May 20, 2019

साल 2019 Cannes film festival में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। क्योंकि रेड कार्पेट पर अपना जादू चलाने वाली पहुंचीं प्रिंयका अपने स्टाइल सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका अक्सर महंगे ब्रैंडेड आउटफिट्स, बैग्स और शूज पहने हुए नजर आती हैं और यह बात तो हम सभी जानते है कि प्रियंका चोपड़ा अपने Cannes लुक को ले कर चर्चा का विषय बनी हुई है |


Article image (courtesy-News18)


प्रियंका की एक तस्वीर उनकी घड़ी को लेकर चर्चा में बनी हुई है क्योंकि प्रियंका की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो व्हाइट स्कर्ट और इसी कलर का साटिन ब्लेजर पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने बेज कलर की हील्स पहनी हैं और व्हाइट बैग कैरी किया है। इसके अलावा प्रियंका रोज गोल्ड कलर की घड़ी पहने भी नजर आ रही हैं।


Article image (courtesy-Hindi News )


प्रियंका ने जो घड़ी पहनी है वह इस वक़्त चर्चा में है उसकी कीमत काफी ज्यादा है। Chopard ब्रैंड की इस घंड़ी में डायमंड लगे हुए हैं। इस घड़ी की तस्वीर प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'ये कान्स जाने का समय है, इस Chopard के साथ।'

Article image (courtesy-Prokerala)

प्रियंका की इस HAPPY SPORT 36 MM AUTOMATIC WATCH की कीमत 38,200 CHF है जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 26 लाख 54 हजार रुपये के करीब है। प्रियंका चोपड़ा की घड़ी की कीमत में कई महंगी गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं।

Article image (courtesy-Hindustan Times)

अगर प्रियंका के बॉलीवुड करियर कि बात करें तो वह इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस जायरा वसीम भी फिल्म में नजर आएगी | यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज कि जाएगी | इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म Cowboy Ninja Viking में भी काम कर रही हैं |

0 Comments