शरीर में खून की कमी के क्या कारण है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rahul Mehra

System Analyst (Wipro) | Posted on | Health-beauty


शरीर में खून की कमी के क्या कारण है ?


3
0




Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


वर्तमान समय में हर व्यक्ति खून की कमी जैसी बीमारियों से जूंझ रहा हैं , जिसके कारण अन्य बीमारिया और शरीर में कमज़ोरी हो जाती हैं | हमारे देश में करीबन 60 % लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में खून की कमी है, बीमारियों से लड़ रहे हैं , जिसमें से ज्यादातर पुरूष शामिल हैं | शरीर में रक्त की कमी को एनीमिया कहते हैं , जब शरीर को शै मात्रा में लौह तत्व और आयरन युक्त भोजन नहीं मिलता तब शरीर में खून की कमी होती हैं |


Letsdiskuss

आपको बताते हैं शरीर में खून की कमी के क्या कारण होते हैं -

- खून की कमी होने से शरीर की त्वचा में हल्का पीलापन आने लगता है जिसका एक कारण हैं शरीर को सही मात्रा में आयरन ना मिलना |

- सही मात्रा में पौष्टिक और हरी सब्जिया ना मिलने से भी खून की कमी होती हैं |

- विटामिन बी - 12 सही मात्रा में शरीर को ना मिलने से भी खून की कमी होती हैं |

- फॉलिक एसिड की कमी से भी शरीर में खून की कमी हो जाती हैं |

- किसी बड़ी बीमारी से ग्रस्त होने पर व स्मोकिंग और शराब के सेवन से भी शरीर में खून की कमी होती हैं |


1
0

| Posted on


क्या आप जानते हैं कि शरीर में खून की कमी के क्या कारण हो सकते हैं यदि नहीं जानते हैं तो आज हम आपको यहां पर बताएंगे। खून की कमी को मेडिकल भाषा में एनीमिया कहा जाता है और यह रोग तब होता है जब आरबीसी में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। शरीर में आयरन की कमी होने के कारण एनीमिया रोग हो जाता है। एक रिपोर्ट के द्वारा पता लगाया गया कि हमारे भारत देश में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया रोग देखने को अधिक मिलता है। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको लाल मास, लीवर या कलेजी का सेवन कर सकते हैं।Letsdiskuss


1
0