पनीर सैंडविच बनाने की विधि क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

हीना खान

Makeup artist,We MeGood | Posted on | Food-Cooking


पनीर सैंडविच बनाने की विधि क्या है ?


1
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


पनीर सैंडविच बनाना बहुत ही आसान है | आज आपको हम पनीर सैंडविच बनाने की विधि के बारें में बताते हैं |
 
 
सामग्री :-
ब्रेड स्लाइस - 8 पीस
पनीर - 50 ग्राम (कद्दूकस किया)
प्याज - 1 (पतला स्लाइस किया )
उबले आलू - 2 (पतला स्लाइस किया )
टमाटर - 1 (पतला स्लाइस किया )
चाट मसाला - 2 चम्मच
मीठी चटनी - आवश्यकता के अनुसार
हरी चटनी - आवश्यकता के अनुसार
मक्खन - आवश्यकता के अनुसार
नमक - स्वाद के अनुसार
 
Letsdiskuss
 
  विधि :-
- सबसे पहले ब्रेड के बाहर के किनारे काट लें, और उसके बाद सभी स्लाइस में मक्खन लगा लें |
 
- अब ब्रेड की एक स्लाइस में मीठी चटनी लगायें और दूसरी स्लाइस में हरी चटनी लगायें |
 
- इसके बाद फिर एक स्लाइस में मक्खन लगायें और उसके ऊपर टमाटर, आलू और प्याज के 2-2 स्लाइस रखें |
 
- अब इसके ऊपर अपने स्वाद के अनुसार नमक और चाट मसाला डालें और फिर कद्दूकस पनीर को पूरी ब्रेड में डालकर फैला लें |
 
- अब ब्रेड की दूसरी तरफ भी मक्खन लगा दें और उसको पहले वाली ब्रेड में पलट दें | अब आप तवा गरम करें |
 
- तवा गरम होने के बाद उसमें ब्रेड को सेंकें | दोनों तरफ हलकी आंच में सकें |
 
लीजिये पनीर सैंडविच तैयार है |
 
 
 


0
0