एक अच्छे जीवन के लिए संजीवनी बूटी क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

अनीता कुमारी

Home maker | Posted on | others


एक अच्छे जीवन के लिए संजीवनी बूटी क्या है ?


4
0




Content Writer | Posted on


अच्छा जीवन सभी लोग चाहते हैं और एक अच्छे जीवन की तलाश के लिए लोग जाने क्या क्या करते हैं, कहां -कहाँ जीवन को खोजते हैं | अच्छे जीवन के लिए किसी संजीवनी बूटी की जरूरत नहीं होती बल्कि अपने द्वारा किये जाने वाले काम को ही संजीवनी बूटी बनाना पड़ता है | आइये आपको ज़िंदगी के कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिससे आपको आपके जीवन में किसी संजीवनी बूटी का इन्तजार नहीं करना होगा |


- खुद से प्यार करना सीखें :-
इंसान अक्सर प्यार की खोज में रहता है, जो कि मेरे ख़्याल से व्यर्थ है | जो इंसान प्यार की खोज में अपना समय बर्बाद करते हैं वो हमेशा अकेला ही महसूस करते हैं | अगर आपको अपने जीवन में प्यार की तलाश करते हैं तो सबसे पहले आपको अपने अंदर ही प्यार की खोज करना होगा | क्योकिं जो इंसान खुद से प्यार नहीं कर सकता वो कभी किसी से प्यार नहीं कर सकता और वो अपने जीवन में प्यार की खोज करता रहता है | खुद से प्यार करना सीखें |

- खुद पर भरोसा करें :-
अगर आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने आप पर भरोसा होना बहुत जरुरी है | इंसान का भरोसा ही उसके जीवन में संजीवनी बूटी का काम करता है | जब भी आप किसी काम को करते हैं तो उसको करने के लिए आप खुद को इतना मजबूत बना लो कि आपके काम में चाहे कोई भी परेशानी आये तो भी आप उसका डटकर सामना कर सको |

- अपनी पहचान रखें :-
जीवन में इस बात का अक्सर ख़्याल रखें कि आप खुद में सबसे अलग हैं और आपकी पहचान सबसे अलग है | अपनी पहचान को कभी भूलना नहीं चाहिए और आपने आपको दुनिया की भीड़ में कभी खोना नहीं | कहते हैं न जो भीड़ के साथ चलते हैं वो अक्सर अपनी पहचान खो देते हैं, और जो अकेले चलते हैं वो भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना ही लेते हैं |

Letsdiskuss (Courtesy : Daily Bhaskar )


2
0

| Posted on


क्या आपको पता है की एक अच्छे जीवन के लिए संजीवनी बूटी क्या है इसके लिए आपको कैसे जीवन जीने की आवश्यकता है। यहां पर संजीवनी बूटी का तात्पर्य कोई संजीवनी औषधि से नहीं है बल्कि संजीवनी बूटी की तरह जीवन को जीने के बारे में बताया गया है। यानी कि यदि आप एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो इसके लिए आपको खुद से प्यार करना होगा क्योंकि जो व्यक्ति खुद से प्यार नहीं कर सकता वह किसी और से क्या प्यार करेगा इसके लिए आपको पहले खुद से प्यार करना होगा और जब आप को खुद से प्यार हो जाएगा तो आपका जीवन पहले से बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपनी अलग पहचान बनानी होगी तब जाकर आप एक अच्छा जीवन जी सकते हैं।Letsdiskuss


1
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


वैसे तो संजीवनी बूटी पर्वत में पाई जाती है जिसे हनुमान जी ने लक्ष्मण जी के प्राण बचाने के लिए लाए थे।

लेकिन आपके जीवन में संजीवनी बूटी व्यक्ति का व्यक्तित्व होता है कि वह किस प्रकार अपना जीवन यापन करता है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। एक अच्छे जीवन के लिए व्यक्ति का सक्षम होना बहुत जरूरी होता है। उन्हें समाज में एक अलग पहचान बनानी चाहिए और सभी जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। Letsdiskuss


1
0