मोहिनी एकादशी का क्या महत्व है? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Astrology


मोहिनी एकादशी का क्या महत्व है?


2
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


महीने में 2 एकादशी आती है, जिसको ग्यारस भी कहते हैं | एकादशी हर महीने की 11 वीं तिथि होती है | महीने की हर ग्यारस का अपना एक महत्व होता है | आज आपको मोहिनी ग्यारस का महत्व बताते हैं | जैसा कि हर दिन का शुभारम्भ शुभ है या अशुभ ये हिन्दू धर्म में पंचाग पर निर्धारित होता है | वैसे ही मोहिनी एकादशी पंचाग की हिसाब से बहुत ही शुभ घड़ी मानी गई है |


मोहिनी एकादशी :-
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी , मोहिनी एकादशी कहलाती है | यह एकादशी इस बार 15 मई को आने वाली है | इस एकादशी की मान्यता यह कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था | इसलिए इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है | इसके व्रत को करने वाले लोग लोभ और मोह से मुक्त होते हैं |

Letsdiskuss (Courtesy : Jansatta )

कैसे करें व्रत :-
- एकादशी के व्रत के लिए सुबह जल्दी जाग कर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए |

- इसके बाद धूप, दीप, तुलसी, अक्षत, कलश, नारियल और मेवे के साथ आप भगवान विष्णु का पूजन करें और साथ ही कथा पढ़ें |

- तुलसी पर जल अर्पित करें ,इसके बाद सूर्य देव का पूजन करें सूर्य देव को जल अर्पण करें और घी के दीपक से उनकी आरती करें |

- एकादशी का व्रत निर्जला किया जाता है, परन्तु जो लोग निर्जला व्रत नहीं कर सकते वो फलहार लेकर भी इस व्रत को पूरा कर सकते |

- एकादशी व्रत करने वालों को रात के समय सोना नहीं चाहिए, और शाम के समय तुलसी पर घी का दीपक जलाकर आरती करने चाहिए |

- एकादशी के दिन ब्राह्मण को भोज करवाना चाहिए और उन्हें दक्षिणा देनी चाहिए |

- जो लोग व्रत नहीं कर सकते वो लोग इसकी कथा सुनकर भी इस व्रत का आधा लाभ पा सकते हैं |

(Courtesy : PardaPhash )



1
0

Occupation | Posted on


हिन्दू धर्म मे मोहिनी एकादशी काबहुत ही महत्व है, मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के अवतार मे श्री राम तथा विष्णुजी के मोहिनी स्वरूप का पूजन-पाठ किया जाता है। पदम् पुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण,युधिष्ठिर को मोहिनी एकादशी का महत्व समझाते हुए बताते है कि हे महाराज !त्रेता युग में महर्षि वशिष्ठ के कहने पर परम प्रतापी श्री राम ने एकादशी व्रत किया था। इस व्रत क़ो रखने से सभी दुखों का निवारण होता है,,सब पापों को हरने वाला व्रतों में सबसे उत्तम व्रत माना जाता है।

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


मोहिनी एकादशी का महत्व:- वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हम सभी मोहिनी एकादशी के नाम से जानते हैं यह एकादशी हर वर्ष अप्रैल या मई के महीने में मनाई जाती है। मोहिनी एकादशी व्रत रखने वाले उपासक के सभी पाप धुल जाते हैं। मोहिनी एकादशी का त्यौहार उत्तर भारत के आसपास सभी क्षेत्रों में मनाया जाता है। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति सच्चे मन से मोहिनी एकादशी का उपवास रखता है उस पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Letsdiskuss


0
0