कुछ ग़लत होता हुआ देख कर आपको क्या करना चाहिए ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

मयंक मानिक

Student-B.Tech in Mechanical Engineering,Mit Art Design and Technology University | Posted on | others


कुछ ग़लत होता हुआ देख कर आपको क्या करना चाहिए ?


4
0




Occupation | Posted on


किसी व्यक्ति के साथ कुछ गलत होता हुआ दिखाई दें तो हमें उस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति किसी मुसीबत मे है, और वह आपसे मदद मांगता है तो हमें उसकी मदद जरूर करनी चाहिए।

इसके अलावा कुछ लड़कियो के साथ कुछ गलत होता हुआ दिखायी दें,तो हमें उनकी मदद के लिए आगे आकर उनका साथ देना चाहिए, उनके लिए हमें क़ानून से इंसाफ मांगना चाहिए।Letsdiskuss


2
0

Content writer | Posted on


सुनने में भले ही यह सवाल थोड़ा अटपटा लगता हो लेकिन अगर हम गहराई से सोचे तो यह एक गहन चिंता का विषय है, कि कुछ गलत होते हुए देख कर आपको क्या करना चाहिए| वैसे तो इस सवाल का जवाब बहुत सरल है, लेकिन बदलते युग में हम सरल चीज़ो का पालन करना पसंद नहीं करते|

Letsdiskuss (courtesy-pragativadi )
जैसे आज मेरे साथ एक घटना हुई की जब सुबह में मेट्रो स्टेशन पहुंची तो मैंने देखा वहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति गीली ज़मीन जहाँ पर पानी बिखरा हुआ था, उसकी तस्वीर खींच रहे थे, जब मैं वहाँ से गुज़री तो यह बात मुझे थोड़ी अटपटी जरूर लगी लेकिन जैसे ही में मेट्रो स्टेशन के अंदर तक आयी, तब मैंने देखा की एक महिला के सर पर चोट लगी हुई थी, तभी वह बुजुर्ग व्यक्ति वहां आये और मेट्रो के स्टाफ पर ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगे और उन्हें वह तस्वीर दिखाई जहाँ गीली ज़मीन थी थोड़ा पानी बिखरा हुआ था, तब जाकर मालूम चला की वह महिला गीली ज़मीन पर गिर गयी थी जिसकी वजह से उसे चोट लग गयी और वह घायल हो गयी| यह मेट्रो स्टाफ की लापरवाही थी जो वक़्त रहते उन्होंने गीली ज़मीन को साफ़ नहीं किया था|

इसलिए कभी भी किसी गलत बात का साथ नहीं देना चाहिए, और कभी भी किसी के साथ जान बुझ कर गलत नहीं करना चाहिए, और ना ही गलत बात को छुपाना चाहिए| वर्तमान काल में हम सभी अपनी आँखें और कान बंद कर के गलत बातो का साथ देते है|


2
0

Businessman | Posted on


कुछ ग़लत होता है, तो लोग मुँह मोड़ लेते हैं, क्योंकि कोई किसी पंगे में फसना नहीं चाहता | एक तरफ लोग ग़लती को खुद बढ़ावा देते हैं, ग़लत होते हुए भी चुप रहकर क्योंकि हम हमेशा यही सोचते हैं कि हमें क्या |

लोगों का यह कहना "हमें क्या" उस दिन भारी पड़ जाता है जिस दिन कोई घटना उनके साथ होती हैं और लोग कहते हैं "हमें क्या" और तब बुरा लगता है |आज कल के समय में ग़लत को ग़लत कहने की हिम्मत सब में हैं , पर ग़लत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत कोई नहीं करता |

जब ग़लत होते हुए देख रहे हैं और अगर उस ग़लती को सुधारा जा सकता हैं, तो इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि आप उसके ख़िलाफ़ आवाज उठाएं |

जो इंसान ग़लती करता हैं, वो तो ग़लत हैं परन्तु उससे भी ग़लत वो है, जो ग़लती को सहता है और उसके ख़िलाफ़ आवाज़ नहीं उठाता |


2
0

| Posted on


हमारे देश मे बहुत कुछ गलत होता हुआ नज़र आता है लेकिन फिर भी लोग इन सब चीजों क़ो अनदेखा कर रहे है, जैसे की हमारे भारत देश मे आय दिन दहेज़ प्रथा से जुड़े मामले देखने, सुनने क़ो मिलते है कि आज के समय मे इतने पढ़े -लिखें होने के बावजूद भी लोग लड़कियों के माँ -बाप दहेज़ न देने के पीछे लड़की के ससुराल वाले मारते पीटते है और उस पर शारीरिक शोषण भी करते है, लेकिन ये सब गलत होते हुये भी हमारे देश के लोग इंसाफ के लिए आवाज़ नहीं उठाते है, ज़ब तक हमारे देश के लोग दहेज़ प्रथा पर आवाज़ नहीं उठाएंगे तब तक दहेज़ प्रथा की मांग खत्म नहीं होंगी।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


दोस्तों यदि मेरे सामने कुछ गलत होता है तो मैं सबसे पहले गलत करने वाले को पुलिस के हवाले करूंगी इसके बाद जिसके साथ गलत हुआ है उसकी मदद करूंगी तथा गलत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाऊंगी ताकि आगे चलकर कोई भी व्यक्ति कुछ गलत करने से पहले 4 बार सोचे। क्योंकि आज के समय में लड़कियों के साथ बहुत गलत होता है। इसलिए यदि मेरे सामने किसी लड़की के साथ गलत होता है तो मैं उसकी मदद करूंगी। और हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी। और उसकी हिम्मत बनूंगी। ताकि आगे चलकर कोई गलत काम ना हो सके।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


दोस्तों जब आपके आँखों के सामने कुछ गलत हो रहा हो तों ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। तों चलिये हम आपको बताते है कि आपकी आंखों के सामने कुछ गलत हो रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। और यदि कोई आपसे मदद मांगता है तो उसकी मदद करनी चाहिए। गलत होते हुए देख कर चुप नहीं बैठना चाहिए। अगर आप किसी की मदद करते हैं तो वह भी आपकी कभी सहायता कर सकता है।

Letsdiskuss


0
0