गर्म चीज खाने से अगर अचानक जीभ जल जाए तो...

| Updated on June 22, 2023 | Health-beauty

गर्म चीज खाने से अगर अचानक जीभ जल जाए तो आपको क्या करना चाहिए?

6 Answers
729 views
A

@aayushisharma7131 | Posted on July 3, 2019

घर में अक्सर बच्चें या बड़े जब गर्म चीजें खाते-पीते है या कई बार जल्दबाजी में गर्म चाय-कॉफी पी लेने या कोई गर्म चीज खा लेने से आपकी जबान जल जाती है। इससे जीभ लाल हो जाती है या इस पर छाले आ जाते हैं। जलन होने के कारण आपको खाने-पीने में तकलीफ होती है और दर्द भी खूब होता है। कई बर जीभ ज्यादा जल जाए, तो सूजन भी आ जाती है। ऐसी गंभीर समस्यां में समझ ही नहीं आता की आखिरकार किया जाएँ तो क्या किया जाएँ |


Article imagecourtesy-Live Today

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे है जिन्हें अपना कर आप भी इस समस्यां में राहत पा सकते है |

Article imagecourtesy-aapkisaheli.com

- शहद खाएं -
जीभ की जलन शांत करने के लिए थोड़ा सा शहद चाट लें और जले हुए जगह पर लगाएं। दरअसल शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जिसके कारण ये सूजन और जलन को तुरंत शांत करता है।इसलिए ऐसी गंभीर परिस्थति में शहद बहुत काम आता है |
Article image
courtesy-raagzone.blogspot.com

- दही खाएं -
दही की तासीर ठंडी मानी जाती है और इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो जीभ जल जाने पर जलन को रोकने के लिए आप तुरंत थोड़ी सी दही खा लें। दही खाने से आपको जल्द आराम मिल जाएगा। अगर आपको लगता है की छाले निकल आए हैं या जलने के कारण जीभ लाल हो गई है, और आपको खाना खाने में परेशा नई हो रही है तो आप दही चावल भी खा सकते है |

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 8, 2022

अक्सर जब भी बच्चे या बूढ़े जब किसी चीज को खाने में जल्दबाजी करते हैं तो इसी जल्दबाजी की वजह से उनकी जीभ जल जाती है और उनकी जीभ में दर्द होने लगता है तो इस दर्द को ठीक करने के लिए यहां पर मैं आपको कुछ उपाय बताती हूं।

यदि चाय पीते वक्त आपकी जीव चल रही है तो इसे ठीक करने के लिए आप आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह ठंडी होती है जिस वजह से आपके जीभ की जलन ठीक हो जाएगी। जीभ की जलन को ठीक करने के लिए आप शहद का सेवन कर सकते हैं।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 9, 2022

गरमा गर्म खाना खाने से या फिर गर्म चाय-कॉफी पीते समय अचानक से आपकी जीभ जल जाती है तो आप आइसक्रीम का सेवन करें इससे आपको काफ़ी हद तक राहत मिलेगी, आइसक्रीम जीभ की सूजन को कम करने मे मदद करेगी और जीभ को आराम देगी। साथ ही आप जीभ पर बर्फ को रखकर उसे चूस सकते हैं इससे आपके जीभ जलन ठीक होंगी, साथ ही आप ठंडा-ठंडा एप्पल या अनार का जूस या फिर ठंडा पानी भी पी सकते हैं।

Article image

0 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on December 9, 2022

जब भी आपकी जीभ अचानक कुछ खाने पीने से जल जाए तो तुरंत आपको बर्फ या आइसक्रीम का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आइसक्रीम जीभ की सूजन को कम करने में सहायक होती है। और बर्फ को मुंह पर चूसने से जीभ को ठंडक मिलती है। इसके अलावा आप जीभ के दर्द को कम करने के लिए ठंडा जूस या ठंडा पानी पी सकते हैं। शहद को भी जली हुई जीभ पर लगाने से काफी आराम मिलता है ।Article image
0 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on December 9, 2022

दोस्तों आप ने कई बार गर्म चीजें खाई होगीं जैसे गर्म कॉफी या चाय इससे इन्हें अचानक पीने से जीभ जल जाती है ऐसे में यदि गर्म चीज खाने से अचानक जीभ जल जाए तो क्या करना चाहिए यह हम आपको इस पोस्ट में आता है। यदि आपकी गर्म चीजों से खाने से जीभ जल गई है तो आप आइसक्रीम खा सकते हैं। जलन कम होगी जलन को कम करने के लिए आप आइस्क्यूब की मदद भी ले सकते हैं। जलन कम करने के लिए आप दही भी खा सकते हैं यें जलन को कम करने में मदद करती है। या फिर आप जलन को कम करने के लिए जूस ठंडा पानी भी पी सकते हैं।

Article image

0 Comments
M

@meenakushwaha8364 | Posted on June 21, 2023

यदि आप गर्म चीज खाते और अगर अचनाक से आपकी जीभ जल जाये तो आपको दही और शक़्कर खाने से जीभ की जलन कम हों जाती है।

आप चाय या फिर गरमा गर्म खाना खा रहे है और अचनाक से आपकी जीभ जल जाती तो आप शहद ठंडी -ठंडी छाछ पिए इससे आपको काफ़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा आप जल्दी -जल्दी मे कुछ गर्म खा लेते है और आपकी जीभ जल जाती है, तो आपको ठंडक देने वाले फ्रूट्स जैसे कि अनार, तरबूज, आम, अंगूर खाना चाहिए।Article image

0 Comments