तनाव कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Jessy Chandra

Fashion enthusiast | Posted on | Health-beauty


तनाव कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?


2
0




| Posted on


आज के भाग दौड़ की वजह से हर इंसान तनाव से ग्रसित रहता है जिस वजह से वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है आज यहां पर हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करके आप तनाव को कम कर सकते हैं।

तनाव को कम करने के लिए आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करता है। तनाव को कम करने के लिए आप रोजाना सुबह आधा घंटा व्यायाम कर सकते हैं।Letsdiskuss


2
0

Content writer | Posted on


अक्सर देखा जाता है चाहें वो बच्चे हो या फिर बड़े हो अपने दिनचर्या के कामों में वह सभी कभी - कभी इतना उलझ जाते है की टेंशन और तनाव के शिकार होने लगते है जिससे वह अपना कोई काम समय पर नहीं कर पाते है और परेशानं रहते है |
 
 
 
इतना ही नहीं बल्कि तनाव के कारण कई शारीरिक परेशानियां होती है जैसे व्यक्ति का पेट ठीक से साफ नहीं होता है, खाना अच्छी तरह नहीं पचता है और नींद भी अच्छी नहीं आती है जिसके कारण तनाव दुगना हो जाता है। यही कारण है कि तनाव होने पर व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों तरीकों से प्रभावित होने लगते है |
 
Letsdiskuss
 
इसलिए आज हम आपको उन खाने की चीज़ों के बारें में बताउंगी जिससे आप अपना स्ट्रेस आसानी से कम कर सकते है | यह सभी खाने की चीज़ें फास्टफूड है , यहाँ तक की कई वैज्ञानिक रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि कुछ फूड्स यानी आहार ऐसे भी हैं, जिन्हें खाने से मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है जो हमें तनाव कम करने में मदद करती है |
 
Know what is the right time and right way to eat dahi.- जानिए क्या है दही  खाने का सही समय और तरीका। | HealthShots Hindi
 
- दही -
इस लिस्ट में सबसे पहली चीज़ दही है, आपको याद है जब परीक्षा देने जाने से पहले मां हाथ में दही की कटोरी लेकर दरवाजे पर खड़ी रहती थी? वो दही इसलिए खिलाती थीं कि उनकी मान्यता के अनुसार अच्छे काम से पहले दही खाना शुभ होता है। मगर आपको बता दें कि हाल के दिनों में वैज्ञानिकों ने रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है की दही खाने से तनाव कम होता है और मन शांत अवस्था में बना रहता है। दही में मौजूद गट्स माइक्रोबैक्टीरिया आपकी चिंता और तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए जब भी आप तनाव की स्थति में हो आप दही का सेवन करें |
 
World Chocolate Day 2018: ये हैं डार्क चॉकलेट के 5 फायदे - health benefits  of eating dark chocolate tpra - AajTak
 
- डार्क चॉकलेट -
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे चॉकलेट खाना न पसंद हो, तनाव और टेंशन में कई डॉक्टर हमें डार्क चॉकलेट खाने की सलाह देते है | डार्क चॉकलेट सामान्य चॉकलेट की तुलना में ज्यादा हेल्दी मानी जाती है और सामान्य चॉकलेट्स जहां आपका वजन बढ़ाती हैं और शुगर लेवल बढ़ाती हैं, वहीं डार्क चॉकलेट का सेवन कई मायनों में फायदेमंद होता है। यहाँ तक की कई रिसर्च इस बात को बताती है कि डार्क चॉकलेट्स के सेवन से तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद मिलती है यही वजह है की डार्क चॉकलेट खाने का सुझाव दिया जाता है। चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लैवेनॉल्स आदि ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाती हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करती हैं इसीलिए इन्हें दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 
10 side effects of too much green tea.- ग्रीन टी के 10 साइड इफैक्ट। |  HealthShots Hindi
 
- ग्रीन टी -
ग्रीन टी पीने से भी तनाव कम होता है और चिंता दूर होती है। दरअसल ग्रीन टी में एल-थियानिन नाम का एक खास एमिनो एसिड होता है, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है और तनाव दूर करता है, और यह बता तो किसी से भी नहीं छुपी की ग्रीन टी सेहत के लिए हर मायने से अच्छी है |
 
Health Benefits Of Berries: Do Not Ignore It As A Small Fruit, Berries Also  Protect Against Big Diseases, Know 8 Benefits - Benefits Of Berries: छोटा  फल समझकर ही न करें इग्नोर,
 
- बेरीज -
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रैस्पबेरी आदि का सेवन भी बहुत फायदेमंद है और तनाव कम करने में मदद करता है। इन सभी बेरीज में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनसे शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। ये खट्टी-मीठी बेरीज विटामिन सी से भरी सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होती है 
 
 

 


2
0

Occupation | Posted on


खट्टे फल मे संतरा विटामिन सी से भरपूर होने के कारण तनाव दूर करने वाले खाद्य पदार्थों की लिस्ट में सबसे पहले आता है। अध्ययन के मुताबिक पता चलता है कि विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को रोकता है। उच्च रक्तचाप, रक्तचाप और कोर्टिसोल के स्तर वाले लोगों के सामने बात आयी है कि जिन लोगों ने किसी तनावपूर्ण कार्य से पहले विटामिन सी का सेवन किया वह बाकी लोगों की तुलना में अधिक तेजी से सामान्य स्थिति में वापस आ गये है।Letsdiskuss


1
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


  • तनाव को दूर करने के लिए व्यक्ति को रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए क्योंकि, हरी सब्जियों में विटामिन,कैल्शियम,आयरन,फाइबर,आयोडिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है
  • तनाव को दूर करने के लिए मीट का भी सेवन किया जाता है।
  • मानसिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • दिमाग को तेज करने और स्वस्थ रखने में दही बहुत ही अच्छी होती है।
  • प्रतिदिन ताजे फलों का सेवन करने से ना केवल मानसिक तनाव दूर होता है बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


दोस्तों आज के वर्तमान समय में लोग का तनाव और डिप्रेशन के शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि तनाव कम करने के लिए क्या खाना चाहिए। योगा भी एक अच्छा तरीका है डिप्रेशन कम करने का। डिप्रेशन को कम करने के लिए एक गर्म हर्बल चाय पी सकते हैं यह आपको तुरंत शांत करेगी और इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। तनाव को कम करने के लिए आप दूध पी सकते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है जो आपको तनाव से छुटकारा दिलाता है ओमेगा 3 फैटी एसिड भी बहुत फायदेमंद होता है रेशम को कम करने के लिए यह को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।तनाव को कम करने के लिए आप अंडा भी खा सकते हैं।

Letsdiskuss


1
0