किस तरह के बाल लड़कियों पर सूट करते है, स...

S

| Updated on October 19, 2022 | Health-beauty

किस तरह के बाल लड़कियों पर सूट करते है, सीधे,मुड़े हुए या किसी और तरह के ?

2 Answers
1,250 views

@hinakhana2310 | Posted on January 17, 2019

महत्वपूर्ण बात ये नहीं है कि लड़कियों पर कैसे बाल सूट करते हैं, महत्वपूर्ण ये है कि कैसे बाल किन लड़कियों पर सूट करते हैं | इसका मतलब यह है कि किसी भी लड़की के बाल उसके चेहरे पर सूट करते हैं | आइये आपको बताते हैं कि कैसे चेहरे पर कैसे बाल अच्छे लगेंगे -


मोटा और भरा हुआ चेहरा :-
जिनका चेहरा मोटा और भरा हुआ होता है ऐसे लोगों में कर्ली हेयर अच्छे लगते हैं, ऐसे लोग सीधे और स्ट्रेट बाल न रखें | सीधी मांग के साथ बाल बनायें इससे आपके चेहरे के दोनों तरफ का हिस्सा भरा हुआ दिखाई देगा और आपका चेहरा पतला लगेगा |
अगर आप जुड़ा बनाना चाहते हैं, तो बालों की लटें जरूर निकालें और जुड़े में बालों को सजाने के लिए बीट्स का इस्तेमाल जरूर करें | जुड़ा ज्यादा भारी न बनाएं , इससे चेहरा पतला लगेगा | अगर जुड़े में कोई डिज़ाइन बनाना चाहते हैं, तो उर्मिला जुड़ा नाम से प्रसिद्द एक हेयर स्टाइल है वो करें |

अगर इतना सब कुछ नहीं करना चाहते तो तो हेयर कट सबसे अच्छा ऑप्शन हैं | कटे हुए बालों में मोटा और भरा हुआ चेहरा अच्छा लगता है

Article image (Courtesy : greatmakeuptutorials.com )

गोल चेहरा :-
जिन लड़कियों का चेहरा गोल होता है उन पर कर्ली और स्ट्रैटे दोनों हेयर स्टाइल अच्छी लगती है | अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो आप इसको स्ट्रैटे करवा सकते हैं | इससे आपके बाल लंम्बे भी दिखते हैं | गोल चेहरे वाली लड़कियों को Hair कट करवाना हो तो वो आगे से भी कटिंग करवा सकते हैं | सामने के बाल की कटिंग ठोड़ी तक होनी चाहिए | जब आप बाल अपने काम के पीछे से लाएं तो आपका चेहरा पतला और सुन्दर लगेगा |

Article image (Courtesy : Lifestyle Fashion and Tips in Hind )

लंबा चेहरा :-
जिनका चेहरा पतला होता है ऐसे लोगों पर स्ट्रैटे बाल बिलकुल अच्छे नहीं लगते | ऐसे लोगों को दाएं या बाएं तरफ से मांग निकालना चाहिए | पतले चेहरे पर सीधी मांग अच्छी नहीं लगती इससे उनका चेहरा और पतला लगेगा |
अगर आप बाल कट करवाते हैं, तो आप आगे से बाल कटवाएं और अगर आपके बाल स्ट्रैटे हैं तो आप उन्हें घुंघराले करवा सकते हैं |

(Courtesy : youtube.com )
Article image (Courtesy : beautyhealthtips.in )

अंडाकार चेहरा :-
इस अकार का चेहरा सबसे बेस्ट होता हैं | क्योकि इस चेहरे पर कोई भी हेयर स्टाइल हो वो बहुत ही अच्छी लगती है | ऐसे चेहरे वालों को बालों से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं होती | ये लोग कैसे ही बाल बनाएं और कैसे ही बाल कटवाएं इन पर यह सूट करता है |

Article image
(Courtesy : Health News 24 )

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on October 19, 2022

आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि लड़कियों को किस तरह के बाल सूट करते हैं सीधे या मुड़े हुए या फिर किसी और तरह के। इसके लिए मायने करता है कि आपका चेहरा किस तरह का है यदि आपका चेहरा गोल आकार का है तो आपको किसी भी तरह के बाल सूट कर सकते हैं चाहे कर्ल हो या फिर स्ट्रेट। इसके अलावा जिन लड़कियों का चेहरा अंडाकार होता है उन लड़कियों के ऊपर स्ट्रेट बाल शूट करते हैं। और जिन लड़कियों का चेहरा लम्बा होता है उन लड़कियों पर स्टेट बाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते।Article image

0 Comments